फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Apar of 12 marks will keep an eye on the academic activities of the students.

Moradabad News: विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों पर रहेगी 12 अंकों के अपार की नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Apar of 12 marks will keep an eye on the academic activities of the students.
मुरादाबाद। जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बच्चों का शैक्षिक ब्याेरा 12 अंकों के अपार में दर्ज होगा। एडी बेसिक के अनुसार विद्यार्थियों का अपार (ऑटोमेटिड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) कार्ड बनाया जाएगा। इस यूनिक आईडी को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। इसके बन जाने से एक क्लिक पर बच्चों का शैक्षिक रिकार्ड सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 504 यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों और लगभग 1404 परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को इस आईडी से जोड़ा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक जानकारी के लिए पहले यू-डायस पोर्टल पर 11 अंकों का परमानेंट अकाउंट नंबर जनरेट किया था। इसमें बदलाव करते हुए एक राष्ट्र एक विद्यार्थी परिचय पत्र के तौर पर अब आधार कार्ड की तरह हर विद्यार्थी को अपार कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसका इस्तेमाल पूरे देश में किया जा सकेगा। इस कार्ड में सभी छात्र-छात्राओं के लिए 12 अंकों का एक यूनिक नंबर जारी होगा। इसकी सहायता से भविष्य में सभी छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति एवं उपलब्धि की ट्रैकिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन


दसवीं और 12वीं के विद्यार्थी प्राथमिकता में
अधिकारियों का कहना है कि दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाना प्राथमिकता में है। विद्यार्थियों की शैक्षिक योग्यता तथा उनके अंकपत्र आदि का विवरण स्वतः ही अपार आईडी में सुरक्षित हो जाएंगे। इस परिचय पत्र पर क्लिक करते ही पता चल जाएगा कि संबंधित बच्चे ने किस कक्षा में कब प्रवेश लिया है, उसे कितने अंक मिले हैं, शिक्षणेत्तर गतिविधियां क्या रहीं ये सभी विवरण अपार कार्ड के साथ ही डिजिलॉकर में भी सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नीकरण किया जा सकेगा। ये व्यवस्था प्रति वर्ष ड्रॉपआउट होने वाले बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में लाए जाने में सहायक सिद्ध होगा। अपार कार्ड बनाने के लिए सभी विद्यालयों में एक विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक की जाएगी।
बुद्धप्रिय सिंह, एडी बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed