{"_id":"5a107d9c4f1c1b6e468b4e95","slug":"anusandhan-parak-shikchha-par-dhayan-de-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसंधान परक शिक्षा पर ज्यादा समय दें छात्र : प्रो. डीएस चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसंधान परक शिक्षा पर ज्यादा समय दें छात्र : प्रो. डीएस चौहान
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएफटीएम विश्वविद्यालय में शनिवार को दीक्षांत समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ। बैंड की मधुर ध्वनि के साथ शैक्षिक शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डीएस चौहान, कुलाधिपति राजीव कोठीवाल ने विद्यार्थियों को अखंडता की शपथ दिलाई और दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा की।
कुलपति डॉ. आरएम दूबे ने विश्वविद्यालय के शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान 62 मेधावियों को स्वर्ण पदक सहित 3658 डिग्रियां प्रदान की गईं। 22 मेधावियों को पीएचडी की उपाधि से अलंकृत किया।
प्रो. डीएस चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से रूबरू होना चाहिए, चाहे वह कहीं भी क्यों न विकसित हो रही हो। इस बारे में जाति, समाज, राज्य, क्षेत्र या धर्म से संबंधित किसी तरह की हीन भावना को पनपने का अवसर न दें। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों का भ्रमण करके वहां हुए अनुसंधान और विकास के बारे में अनुभव प्राप्त करें।
विज्ञापन
इंटरनेट के माध्यम से जानकारियां जुटाएं। भारतीय अनुसंधान बेहद प्रभावकारी रहे हैं। भारतीय पत्रिकाओं में इसे जगह मिलनी चाहिए। इससे भारत के खाते में दर्ज पेटेंट की संख्या में बढ़ोतरी और औद्योगिक उपक्रमों में इसका असर दिखेगा। नालंदा, तक्षशिला, वल्लभी विश्वविद्यालय पूरे विश्व में विख्यात थे। अज्ञानता के कारण प्राचीन ज्ञान नष्ट हो रहा है।
हमें मां और मातृभूमि के प्रति अपने उत्कृष्ट मूल्यों को फिर से जीवंत करना होगा। इस दौरान प्रतिकुलाधिपति शंकर सरन कोठीवाल, मंजू कोठीवाल, अभिनव कोठीवाल, अमित कोठीवाल, दीपक कोठीवाल, सुनील कोठीवाल, प्रतिकुलपति डॉ. मोहित दूबे, राजीव भाटिया, प्रो. एसएच अंसारी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार, जीपी उपाध्याय, मनीष मेहता आदि मौजूद रहे।