फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   antisocial elements dangerous for holi

खुराफाती न करा दें होली का रंग लाल

Sat, 04 Mar 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 04 Mar 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
antisocial elements dangerous for holi
तैनात पुलिस - फोटो : AmarUjala
यूपी में माहौल को बिगाड़ने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। शरारती तत्व छोटी-छोटी घटनाओं को तूल दे रहे हैं। मुरादाबाद मंडल में भी इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। मंडल की शांति को शरारतियों की हरकतें कहीं पलीता न लगा दें।
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था चौकस होने का दावा कर रहा है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही मुसीबत में डाल सकती है। लखीमपुर खीरी में बवाल के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया, जिसके बाद शासन स्तर से भी प्रदेशभर में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन दिनों विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं, यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसी बीच 11 मार्च को मतगणना और 13 मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में प्रशासन उन स्थानों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है, जहां पुरानी पारिवारिक एवं राजनीतिक रंजिश चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा है।अमरोहा में दो दिन पूर्व गुरुवार को गोकशी की सूचना पर पहुुुंची पुलिस पर मीट माफिया ने हमला कर दिया। शुक्रवार को दिन में बछरायूं में गोमांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई और शाम को रामपुर के सैफनी कसबा में अराजक तत्व ने होली में आग लगा दी।

उधर, संभल जिले के हाफिजपुर में शिवरात्रि पर कांवड़ निकालने को लेकर बवाल हुआ था। इस तरह की और भी घटनाएं हुई हैं। अराजक तत्व लगातार माहौल बिगाड़ने को कोशिश कर रहे हैं। लगातार ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं, जिनसे माहौल बिगड़ने का अंदेशा है। पूरे मंडल का यही हाल है। 

तनाव ने अफसरशाही की नींद उड़ा रखी है। होली से ऐन पहले चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। मतगणना के साथ त्यौहार और परीक्षाएं भी चल रही हैं। सीबीएसई बोर्ड और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर खड़ी हैं। चुनाव के नतीजे होली के हुड़दंग को बवाल में बदल सकते हैं।

खुफिया एजेंसियों के साथ ही कई जिलों के पुलिस कप्तान भी ये आशंका जताकर आयोग से अनुरोध कर चुके हैं कि मतगणना होली के बाद कराई जाए। जिले में बार - बार दो समुदायों के बीच टकराव की घटनाएं सामने आ रही हैं।

कहीं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो वायरल किए जा रहे हैं तो कहीं छोटी - छोटी घटनाओं को सांप्रदायिकता का रंग चढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं। वोटिंग के बाद से ऐसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है।

खुफिया एजेंसियां रिपोर्ट दे चुकी हैं कि ये घटनाएं अनायास नहीं हो रही हैं बल्कि इनका राजनीतिक कनेक्शन है। कांठ के अकबरपुर चेतरी में धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच तनातनी की घटना के बाद मुगलपुरा में भी भीड़ बेकाबू हुई।

यहां आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर पब्लिक भड़की थी। दस सराय में भी पब्लिक इसी तरह बेकाबू हुई तो कांकरखेड़ा में डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आमने - सामने आ गए। पाकबड़ा के गांव रतनपुर कला में एक ही वर्ग के दो पक्षों में पथराव हो गया।

कटघर के दौड़बाग और डिलारी के सलेम सराय में भी दो वर्गों के बीच जमकर पथराव हुआ था। इसके अलावा भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। चार दिन पहले ही दस सराय पुलिस चौकी के पास दो समुदायों के लोगों के पथराव हुआ था।


पाकबड़ा के भाड़ली और नीडर बलवीर में भी झगड़ा हो चुके हैं। इन घटनाओं को देखते हुए एसएसपी ने इस बार होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए हैं। होलिका दहन स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed