फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anti-Romeo squad constable trapped daughter of food vendor in love at Moradabad

इश्कबाज सिपाही: जिस के ठेले पर खाना खाया, उसी की बेटी को ही प्रेम जाल में फंसाया और फिर...

Thu, 22 Jun 2023 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Jun 2023 01:27 PM IST
सार

मुरादाबाद में एंटी रोमियो स्क्वाड के सिपाही ने जिस के ठेले पर खाना खाया, उसकी बेटी को ही प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि विरोध करने पर युवती के भाई की पिटाई कर दी। मां ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Anti-Romeo squad constable trapped daughter of food vendor in love at Moradabad
इश्कबाज कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के नागफनी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने एंटी रोमियो स्क्वाड के सिपाही पर मारपीट करने और बेटी को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि सिपाही ने महिला के 13 वर्षीय बेटे के माथे पर पिस्टल मारकर घायल किया है। शिकायत करने वाली महिला और उसका पति सिविल लाइंस क्षेत्र में खाने का ठेला लगाता है। महिला ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद निवासी एक सिपाही मुरादाबाद में एंटी रोमियो स्क्वाड में तैनात है। 
विज्ञापन


वह नागफनी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। ड्यूटी के दौरान सिपाही अक्सर खाना खाने के लिए ठेले पर आता था। इसी दौरान ठेला लगाने वाली महिला की बेटी से बातचीत करने लगा। आरोप है कि कुछ दिन पहले बेटी का माता-पिता से विवाद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह बुआ के घर चली गई थी। उसी घर में सिपाही भी किराये पर कमरा लेकर रहता था। देर रात तक जब बेटी घर वापस नहीं आई तो उसका 13 वर्षीय भाई उसे खोजते हुए बुआ के घर पहुंच गया। इसके बाद उसने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से सिपाही और बेटी बेटी मौजूद थी। 

सिपाही ने पिस्टल नाबालिग के सिर पर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे तो सिपाही ने उनके साथ भी मारपीट की। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही उन्हें थाने से लौटा दिया।

इस मामले में महिला अपने बेटी को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी हेमराज मीना ने सीओ कोतवाली को मामले की जांच सौंपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed