{"_id":"6493f77a99dd8d90ec03e9b9","slug":"anti-romeo-squad-constable-trapped-daughter-of-food-vendor-in-love-at-moradabad-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्कबाज सिपाही: जिस के ठेले पर खाना खाया, उसी की बेटी को ही प्रेम जाल में फंसाया और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्कबाज सिपाही: जिस के ठेले पर खाना खाया, उसी की बेटी को ही प्रेम जाल में फंसाया और फिर...
Thu, 22 Jun 2023 01:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:27 PM IST
सार
मुरादाबाद में एंटी रोमियो स्क्वाड के सिपाही ने जिस के ठेले पर खाना खाया, उसकी बेटी को ही प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि विरोध करने पर युवती के भाई की पिटाई कर दी। मां ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इश्कबाज कांस्टेबल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के नागफनी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने एंटी रोमियो स्क्वाड के सिपाही पर मारपीट करने और बेटी को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
आरोप है कि सिपाही ने महिला के 13 वर्षीय बेटे के माथे पर पिस्टल मारकर घायल किया है। शिकायत करने वाली महिला और उसका पति सिविल लाइंस क्षेत्र में खाने का ठेला लगाता है। महिला ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद निवासी एक सिपाही मुरादाबाद में एंटी रोमियो स्क्वाड में तैनात है।
वह नागफनी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। ड्यूटी के दौरान सिपाही अक्सर खाना खाने के लिए ठेले पर आता था। इसी दौरान ठेला लगाने वाली महिला की बेटी से बातचीत करने लगा। आरोप है कि कुछ दिन पहले बेटी का माता-पिता से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद वह बुआ के घर चली गई थी। उसी घर में सिपाही भी किराये पर कमरा लेकर रहता था। देर रात तक जब बेटी घर वापस नहीं आई तो उसका 13 वर्षीय भाई उसे खोजते हुए बुआ के घर पहुंच गया। इसके बाद उसने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से सिपाही और बेटी बेटी मौजूद थी।

सिपाही ने पिस्टल नाबालिग के सिर पर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे तो सिपाही ने उनके साथ भी मारपीट की। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही उन्हें थाने से लौटा दिया।
इस मामले में महिला अपने बेटी को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी हेमराज मीना ने सीओ कोतवाली को मामले की जांच सौंपी हैं।