फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Answer given on Jauhar and Aligarh University

Moradabad News: जौहर और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी पर दिया जवाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Answer given on Jauhar and Aligarh University
मुरादाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग रामपुर की जौहर और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी पर अंगुली उठाते हैं। भाजपा के लोग यूनिवर्सिटी के एक्ट को नहीं पढ़ते हैं। तंज कसा कि उनका पढ़ाई से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


वोट डालने के लिए डरो मत
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कुंदरकी के मतदाता प्रशासन के डराने पर डरे नहीं। रोके जाने पर मोबाइल से वीडियो बना लें। उनके पास वीडियो जाएगी तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि परेशानी है तो किसी से बात न करें। सपा के प्रत्याशी हाजी रिजवान ने शिकायत की कि उनके परिवार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। कोटेदारों को डीएसओ परेशान कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि ये लोग अपने आपको बहुत धार्मिक मान रहे हैं। कपड़ों से कोई संत नहीं जाना जाता है। अपने विचारों से संत बनता है। नहीं तो उसका अपने आप अंत हो जाता है। अभी तक तो लोकसभा चुनाव के बाद वो डरे थे, लेकिन अब जन समर्थन देखकर हिल गए हैं।
विज्ञापन


हारने के डर से अयोध्या का चुनाव टला
अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में मुख्यमंत्री दो-तीन बार गए थे। तमाम योजनाएं दे दीं। कोटेदारों को लगा दिया। अपने मन मुताबिक अफसर लगा दिए। अपने बीएलओ पोस्ट कर लिए। इनमें एक भी पीडीए परिवार का अधिकारी तैनात नहीं किया। इस बीच आंतरिक सर्वे सामने आया और पता चला कि चुनाव हार रहे हैं। इसके बाद चुनाव टाल दिया गया। दावा किया कि सपा प्रदेश में सभी नौ सीटें जीत रही है। चुनाव टलवाने से भाजपा को कोई फायदा नहीं होने वाला है। ये लोग किसी को रोजगार नहीं दे पाए। भाजपा के एजेंडे में नौकरी नहीं है। ये युवाओं और उनके भविष्य के साथ धोखा कर रहे हैं। महंगाई से लोग त्योहारों पर परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed