{"_id":"688a8188c900eb60580a6880","slug":"another-case-against-karni-leader-who-made-objectionable-remarks-on-sp-mp-iqra-hasan-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-698459-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: करणी सेना के नेता पर एक और केस, सपा सांसद इकरा हसन पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: करणी सेना के नेता पर एक और केस, सपा सांसद इकरा हसन पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Thu, 31 Jul 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:03 AM IST
सार
सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में आए करणी सेना नेता योगेंद्र सिंह राणा पर अब धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। कटघर थाना क्षेत्र निवासी ने आरोप लगाया है कि 2014 में योगेंद्र ने उससे प्रॉपर्टी के नाम पर लिए पैसे नहीं लाैटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
करणी सेना नेता योगेंद्र राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैराना की सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में आए करणी सेना के नेता योगेंद्र सिंह राणा पर धोखाधड़ी में एक और केस दर्ज किया गया है। कटघर थाने में पुलिस ने सुमित कुमार की तहरीर पर कार्रवाई की है जिसमें लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
कटघर के पीतलनगरी निवासी सुमित कुमार ने दर्ज कराए केस में बताया कि पीतलनगरी निवासी योगेंद्र सिंह राणा का उसके घर आना-जाना था। 2014 में योगेंद्र राणा ने उससे प्रॉपर्टी का कारोबार करने के लिए नौ लाख रुपये उधार मांगे थे।
विज्ञापन
उसने अपनी जमीन बेचकर योगेंद्र सिंह को नौ लाख रुपये दे दिए थे लेकिन रकम वापस नहीं कर रहा था। कई बार तगादा करने के बाद उसने कभी पांच हजार तो कभी दस हजार रुपये उसे वापस किए। इस तरह उसे दो लाख रुपये वापस कर दिए लेकिन बाकी सात लाख रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन
एक जून 2024 को बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर योगेंद्र राणा ने उसके साथ गाली-गलौज की और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का दावा है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है।