फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another accused of Group misdeed of Mumbai makeup artist arrested

UP: मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 03 Apr 2024 09:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Apr 2024 09:59 PM IST
सार

अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू समेत छह आरोपी फरार हैं। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट है, उसने मामले की शिकायत दी थी।

विज्ञापन
Another accused of Group misdeed of Mumbai makeup artist arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई की एक मेकअप आर्टिस्ट को बंधक बनाकर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने और मारपीट के मामले में नामजद एक और आरोपी चमरौवा निवासी लतीफ मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू समेत छह आरोपी फरार हैं। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट है। उसने पिछले दिनों दिल्ली जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना स्थल रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र का होने की वजह से इस मुकदमे को शहजादनगर थाने में स्थानांतरित कर दिया गया था।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती है। उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी जमीन शहजादनगर क्षेत्र के एक गांव में है। इस जमीन पर उसके ही रिश्तेदारों की नजर है। उसके पिता का 2012 में निधन हो चुका है। उसकी जुड़वा बहन व मां के गांव में ही रिश्तेदारों के दवाब में रहती हैं। उसके नाना की गांव में 350 बीघा जमीन है, जिस पर उसके रिश्तेदारों की नजर है। युवती का कहना है कि नौ माह पहले वह अपनी मां को मुंबई ले गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह जमीन के कागजात व सबूत एकत्र कर रही थी। 13 मार्च को उसके रिश्तेदार ने उसका अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी में डालकर गांव ले गए, जहां उसको बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि दो दिन तक बंधक बनाकर उसे नग्न अवस्था में ट्रेन में बैठा दिया। यह ट्रेन दिल्ली पहुंची जहां उसने अपनी शिकायत जीआरपी में दर्ज कराई। जीआरपी ने मामला दर्ज करने के बाद मामले को शहजादनगर थाने स्थानांतरित कर दिया। शहजादनगर थानाध्यक्ष अमरनाथ वर्मा ने बताया था कि दिल्ली से मामला स्थानांतरित होकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed