फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another accident involving a speeding dumper; angry locals stage a road blockade.

Moradabad News: तेज रफ्तार डंपर से फिर हादसा, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Another accident involving a speeding dumper; angry locals stage a road blockade.
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर धोबियों वाली मिलक के पास बुधवार सुबह चार बजे टहलने निकले युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। सुबह नौ बजे लोग गांव के सामने दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने जाम लगाकर घायल को मुआवजा दिलाने और ब्रेकर लगवाने की मांग की। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खोला। हालांकि एसपी सिटी का कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चला कि किस वाहन से हादसा हुआ है। दो दिन पहले भगतपुर क्षेत्र में डंपर की टक्कर से मामा-भांजी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हादसे में घायल होने वाला युवक प्रशांत (25) मूंढापांडे के धोबियों वाली मिलक निवासी है। उसके पिता हरि सिंह की हापुड़ में नौ साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। परिवार में मां लक्ष्मी और छोटा भाई आदर्श है। मेहनत मजदूरी करने के बाद प्रशांत ही मां और भाई का पालन पोषण कर रहा था। आदर्श ने बताया कि उसका भाई प्रशांत बुधवार की सुबह चार बजे घर से घूमने के लिए निकला था। डूंगरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में उसके दोनों पैर जख्मी हो गए। इसके चालक डंपर लेकर भाग गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे जाम लगा दिया। घायल को मुआवजे और उसका इलाज कराने की मांग की। यही भी कहा कि दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर ब्रेकर लगाए जाएं। इस मार्ग से गुजरने वाले डंपरों से बार-बार हादसे हो रहे हैं। इन डंपरों की गति कम की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझाया और जाम खुलवा दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि घायल के परिजन और अन्य लोग डंपर से हादसा बता रहे हैं लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हादसा करने वाला वाहन कौन सा है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed