{"_id":"5ea0a9ff8ebc3e904032d826","slug":"anm-s-second-corona-report-negetive-after-death-city-news-mbd3469390178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में कोरोना से चली गई एएनएम की जान, अब आई निगेटिव रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में कोरोना से चली गई एएनएम की जान, अब आई निगेटिव रिपोर्ट
Thu, 23 Apr 2020 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली एएनएम शीला की दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। गोविंद नगर निवासी 63 साल की सेवानिवृत्त एएनएम को नौ अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इससे पहले वह गांधी नगर में एक निजी अस्पताल में छह अप्रैल से नौ अप्रैल तक भर्ती रही थी। कोरोना के लक्षण आने पर टीएमयू में 10 अप्रैल को सैंपल हुआ। 17 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। तब तक उसकी हालत में सुधार भी आने लगा।
विज्ञापन
एएनएम के बेटे का भी सैंपल कराया गया था, जो निगेटिव आया। गांधी नगर के जिस अस्पताल में एएनएम भर्ती रही थी वहां के स्टाफ की भी निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है। अस्पताल फिलहाल बंद है।
विज्ञापन
20 अप्रैल की रात एएनएम ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। जबकि 18 अप्रैल को उसका दूसरा सैंपल भेजा गया था। मंगलवार रात 37 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। इनमें एएनएम शीला की भी निगेटिव रिपोर्ट है।