फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ankur's father demand DNA test

घर वालों को शक, दुबई में बदल गई अंकुर की लाश

Wed, 09 Dec 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 09 Dec 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
दुबई में समुद्र की लहरों में समाए अंकुर के पिता को शक है कि साथी कर्मचारियों ने लाश पहचान में कोई गलती की है। उन्होंने दुबई से बरामद हुए शव का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। बुधवार को शव दिल्ली पहुंच जाएगा और यहां डीएनए टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन



रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मझोला के मानसरोवर कालोनी निवासी एसपी शुक्ला का बेटा दुबई में नौकरी करता था। 16 नवंबर को वह दुबई के शारजहा के पास समुद्र में जहाज से गिर गया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। दो दिन बाद लाश बरामद हो गई थी।
विज्ञापन



लेकिन कागजी कार्रवाई के बाद लाश भारत नहीं आ पाई थी। अब सभी कार्रवाई पूर्ण हो चुकी हैं। बुधवार को लाश दिल्ली आ जाएगी। इसी बीच अंकुर के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है कि उन्हें शक है कि दुबई में बरामद हुई लाश मेरे बेटे की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्हें शक है कि कर्मचारियों ने लाश पहचान में कोई गलती की है। पुष्टि के लिए उन्होंने डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। बुधवार को दिल्ली में ही लाश का डीएनए टेस्ट किया जाएगा। जिस का खर्च दूतावास की ओर किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed