{"_id":"60e752588ebc3ebf0b0e1de1","slug":"animals-were-brought-from-aligarh-behind-the-factory-in-the-courthouse-city-news-mbd3950315116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ से लाकर कटघर में फैक्टरी के पीछे काटे गए थे पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ से लाकर कटघर में फैक्टरी के पीछे काटे गए थे पशु
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में फैक्टरी के पीछे चौकीदार और ग्रामीणों को तमंचे के बल पर लेकर पशु काटने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने ही अलीगढ़ से पशु लाकर यहां काटे थे। इसके बाद उन्होंने मांस कटघर और मूंढापांडे के गांवों और शहर में ग्राहकों के घर पहुंचा दिया था। गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पांच जुलाई की रात कटघर थानाक्षेत्र के रफातपुर में फैक्टरी के पीछे कुछ लोगों ने पशु काटे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे फैक्टरी के चौकीदार और एक अन्य ग्रामीणों को तमंचे के बल पर लेकर वहीं बैठा लिया था। पशु काटने के बाद आरोपियों ने मांस वाहनों में लाद लिया और मौके से भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला निवासी लुकमान, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के सक्टू नगला निवासी तीन सगे भाई सईम, बहारे आलम व नावेद अली और संभल जनपद के हिलारी सराय निवासी मोहम्मद बिलाल को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद बिलाल और मोहम्मद लुकमान वर्तमान में मझोला थानाक्षेत्र के एकता विहार कालोनी कटघर में किराये पर रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कार्पियो गाड़ी, पांच मोबाइल फोन, कुल्हाड़ी छुरी समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के तीन साथी सलीम और जमशेद निवासी देर दरीबा थाना कोतवाली संभल और कटघर थानाक्षेत्र के गांव गोट निवासी सूखा फरार हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अलीगढ़ से पशु खरीदकर लाते थे और यहां कटघर व मूंढापांडे क्षेत्र में काटते थे।