फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   animals effected from 22 districts

प्रदेश के 22 जिलों के पशु लंपी बीमारी की चपेट में आए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
animals effected from 22 districts
मुरादाबाद। प्रदेश के 22 जिलों के पशु लंपी बीमारी की चपेट में आ गए हैं। मुरादाबाद मंडल में पांच पशुओं की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुछ 150 पशु इस संक्रमित बीमारी के शिकार हो चुके हैं। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव पशुधन एवं मत्स्य डॉ. रजनीश दुबे ने दी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में अपर मुख्य सचिव और शासन से नामित नोडल अधिकारी कुणाल सिल्कू ने पशुओं में फैली लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए मंडल के अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह बीमारी तेजी के साथ कोरोना की तरह फैल रही है। शासन ने 70 मोबाइल वैन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भेजा है। प्रत्येक जिले में मोबाइल वैन के कर्मचारी पशुओं का टीकाकरण करेंगे। जिले के लिए 50 हजार वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। यहां पांच दिनों में शत प्रतिशत वैक्सीन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक प्रदेश के 19 हजार पशु इस बीमारी की चपेट में हैं। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आने वाले गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed