फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry traders blocked the fare increase, demonstrated against the corporation

Moradabad News: किराया बढ़ाने से नाराज व्यापारियों ने लगाया जाम, निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Angry traders blocked the fare increase, demonstrated against the corporation
मुरादाबाद। किराया बढ़ाने और नामांतरण का नोटिस जारी करने के बाद शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने बुध बाजार में एक दुकान सील कर दी। इसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारी निगम अधिकारियों से मिलने पहुंचे लेकिन समाधान न होने पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बुध बाजार में सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव ने डीएम से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया। नगर निगम ने बुध बाजार की करीब 400 दुकानों का किराया बढ़ा दिया है। साथ ही दुकानदारों को नामांतरण कराने का भी नोटिस जारी किया है। इसके विरोध में व्यापारी लामबंद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दुकान बंद कर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। साथ ही अनिश्चितकाल के दुकानें बंद रखने का एलान किया था। शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम बुध बाजार पहुंची और सतीश ढल की दुकान सील कर दी। व्यापारी जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए और दुकान सील करने की कार्रवाई को गलत बताते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में व्यापारी दुकानें बंद कर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार और फिर पीलीकोठी कार्यालय पहुंचकर अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार से बातचीत की। दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई को नियमानुसार बताया। इसके बाद नाराज व्यापारी बुध बाजार पहुंचे और सड़क पर धरना देते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed