फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry farmer commits suicide after stopping mentha oil in lieu of loan, family jammed

उधार की रकम के बदले मेंथ तेल न देने से झुब्ध किसान ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Angry farmer commits suicide after stopping mentha oil in lieu of loan, family jammed
पटवाई (रामपुर)। कर्ज के बदले मेंथा तेल रोकने से क्षुब्ध किसान ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के लिए ले जाते समय किसान की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन, शनिवार को परिजनों ने पुलिस पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए पटवाई में जाम लगाकर हंगामा कर दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों के न माने पर लाठी फटकार कर जाम खुलवाया और शव अंतिम संस्कार के लिए गांव भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नवाबगंज निवासी रामपाल ने गांव निवासी मनसुख से रुपये उधार लिए थे। शुक्रवार को रामपाल मनसुख की मेंथा टंकी पर अपनी मेंथा फसल का तेल निकलवाने गया था। आरोप है कि मनसुख ने रामपाल को पूरा तेल नहीं दिया और अपनी उधार की रकम पंद्रह हजार रुपये के बदले मेंथा तेल रोक लिया। इससे क्षुब्ध रामपाल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने रामपाल के पिता फूलचंद की तहरीर पर मनसुख के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को मृतक के परिजनों संग ग्रामीणों ने पटवाई चौराहे पर पहुंचकर शव को रखकर जाम लगा दिया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि तहरीर में मनसुख सहित उसके तीन बेटों का नाम रिपोर्ट में दर्ज कराने को दिए थे। लेकिन पुलिस ने तहरीर में फेरबदल कर मात्र एक के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप था कि जिसके ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज की है, उसको भी पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का भी आरोप लगाया था। सही रिपोर्ट दर्ज न करने पर शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। दो घंटे लगे जाम से शाहबाद-रामपुर रोड पर दोनों ओर से कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। भीषण गर्मी में लगे जाम से लोग बिलबिला उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर शाहबाद कोतवाल शिवचरन सिंह और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीण नहीं माने। स्थिति बेकाबू देख पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों पर लाठी फटकार दी, जिससे भगदड़ मच गई। इसी दौरान जाम लगा रहे लोग चौराहे पर शव छोड़कर फ़रार हो गए। इसी बीच पुलिस ने आनन-फानन में शव को गाडी में रखवाकर गांव भेज दिया। बाद में पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया।

- आरोपी की गिरफ्तारी को ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। पहले एक के खिलाफ तहरीर दी थी। परिजन अब रिपोर्ट में और नाम बढ़ाने की बात कह रहे हैं। काफी देर समझाने पर भी जाम नहीं खोला तो थोड़ी सख्ती करनी पड़ी।
- श्रीकांत प्रजापति, सीओ मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed