{"_id":"5822502e4f1c1bf67eb392f1","slug":"anees-walked-surprised-for-mother-s-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के इलाज को पांच सौ के नोट लेकर भटकते रहे अनीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के इलाज को पांच सौ के नोट लेकर भटकते रहे अनीस
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 09 Nov 2016 04:00 AM IST
विज्ञापन
नकली नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक अस्पतालों को अगले तीन दिन तक पुराने नोटों पर ही मरीजों का इलाज करने के निर्देश प्रधानमंत्री ने दिए हैं लेकिन अस्पतालों ने इन नोटों से अभी से मुंह फेरना शुरू कर दिया है। बिजनौर के बढ़ापुर निवासी अनीस अहमद अपनी मां के इलाज को मंगलवार को रातभर भटकते रहे।
अस्पताल ने पुराने नोटों पर इलाज करने से मना कर दिया। रात को स्टेशन भटकते हुए पहुंचे अनीस को पुराने नोटों से होटल वालों ने खाना तक नहीं दिया। छोटे नोटों की तलाश में एटीएम दर एटीएम भटक रहे अनीस अहमद रात में रेलवे स्टेशन पहुंचे। अनीस ने बताया कि उनकी मां कनीज फात्मा दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
मंगलवार की रात डाक्टर के लिखे पर्चे को लेकर वह मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे। लेकिन मेडिकल स्टोर स्वामी ने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट लेने के लिए मना कर दिया। जबकि उनके पास केवल पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट हैं। चाय पीने तक के लिए उनके पास छोटे नोट नहीं हैं।
विज्ञापन
बोले, शहर के सारे एटीएम खंगाल लिए छोटे नोट कहीं नहीं मिले और बड़े कोई लेने को तैयार नहीं है। पांच सौ रुपये का नोट लेकर वह स्टेशन के सामने स्थित होटलों पर खाना खाने पहुंचे तो वहां होटल वालों ने खाना तक नहीं दिया।
ऑटो वाले से भी उनकी काफी नोकझाेंक हुई। क्योंकि उनके पास किराये तक के पैसे नहीं थे। बोले, अब मैं क्या करूं? कहां से अपनी मां को दवा दिलाऊं।