{"_id":"6ac0157ce346f15a730e5d64","slug":"an-uncle-nephew-duo-from-ramgarh-stole-jewelry-and-cash-worth-lakhs-from-a-hotel-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1007470-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामगढ़ निवासी मामा भांजे ने होटल से उड़ाए थे 30 लाख के जेवर और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामगढ़ निवासी मामा भांजे ने होटल से उड़ाए थे 30 लाख के जेवर और नकदी
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित होटल में आयोजित सगाई समारोह से 30 लाख रुपये की कीमत के जेवर और नकदी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रामगढ़ निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चोरी में शामिल उसका मामा अभी फरार है। पुलिस ने चोरी गई नकदी और जेवरात बरामद कर लिए हैं।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी एवं रेल कर्मी अश्विनी सेठी के बेटे ऋषित सेठी की 22 सितंबर को दिल्ली रोड स्थित होटल में सगाई समारोह था। रात करीब 10 बजे मेहमान फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान अश्विनी सेठी की पत्नी ने भी अपना बैग पीछे टेबल पर रख दिया और फोटो खिंचवाने लगी थीं। इसी दौरान उनका बैग गायब हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज खंगाली। जिसमें एक 14 से 15 साल का किशोर बैग उठाकर गेट के बाहर पहले से खड़ी बाइक पर बैठकर चला गया था। मझोला थाने की पुलिस फुटेज के जरिये करीब एक हजार किलोमीटर मध्य प्रदेश के रामगढ़ जिले के गांव कटिया सासी पहुंच गईं। पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से फुटेज से दोनों चोरों की पहचान बॉबी और उसके 15 वर्षीय भांजे के रूप में की। पुलिस ने आरोपी किशोर की निशानदेही पर 30 लाख रुपये के जेवर और नकदी बरामद कर ली है। शुक्रवार की शाम पुलिस ने आरोपी किशोर को किशोर बोर्ड में पेश किया जहां से उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
-- -
मुरादाबाद में आठ दिन रहकर तलाश करते रहे शिकार
मुरादाबाद। आरोपी किशोर ने बताया कि उसे उसके मामा ने चोरी करने के लिए ट्रेंड किया था। वह अपने गांव से बाइक से ही मुरादाबाद आए थे और यहां आठ दिन रुक कर होटल व समारोह की तलाश में जुटे थे। इसके बाद 22 सितंबर की रात घटना को अंजाम देने के बाद वापस चले गए थे।
विज्ञापन
-- -
वेटर की ड्रेस पहनकर होटल में घुसा था किशोर आरोपी किशोर ने बताया कि वह वेटर की ड्रेस पहनकर होटल में पहुंचा था। जिससे उसे कोई पहचान न सके और कहीं भी वह बिना रोक-टोक जा सके। इससे पहले भी वेटर की ड्रेस में वह पहले भी घटनाएं कर चुका है।
अमर उजाला ने पहले दिन चेताया था रामगढ़ का हो सकता है गिरोह
मुरादाबाद। होटल में चोरी की घटना में किशोर के शामिल होने की बात सामने आने के बाद अमर उजाला ने पहले ही चेताया कि इस घटना में रामगढ़ का गिरोह हो सकता है। मझोला थाने की पुलिस ने इस लाइन पर काम किया और सफलता मिल गई।