फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An FIR has been lodged against 11 people from both sides in the Baraat Chadhat dispute.

Moradabad News: बरात चढ़त विवाद में दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 04 Dec 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 04 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against 11 people from both sides in the Baraat Chadhat dispute.
बिलारी। अहमदाबाद कसौरा गांव में चार दिन पहले बरात चढ़ते के दौरान जाटव और यादव पक्ष में हुई मारपीट और पथराव के मामले में दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवाद की वजह से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क नजर रख रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जाटव पक्ष के हरज्ञान सिंह की ओर से यादव पक्ष के धर्मेंद्र, किशनवीर, प्रमोद, दुर्गेश, प्रवेश और कारंग सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 30 नवंबर की रात उसकी बेटी की बरात जैसे ही यादव समाज के मोहल्ले में पहुंची, बाबा साहब के नाम के गाने बजाने का यादव समाज के युवकों ने विरोध करते हुए जातिसूचक शब्द कहते हुए छतों से पथराव किया।
विज्ञापन

वहीं यादव समाज के महेश सिंह की ओर से जाटव समाज के बिल्लू, भूरा, अंकुर, विशाल और मुनेंद्र आदि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि तीस नबंवर की रात ग्यारह बजे हरज्ञान सिंह की बेटी बरात चढ़त के दौरान पांचों नामजद आरोपियों ने शराब के नशे में उसके दरवाजे पर खड़े होकर गालियां दीं और गालियां देने से मना करने पर आरोपियों ने एकराय होकर उसके भतीजे धर्मेंद्र पर जानलेवा हमला बोलकर गंभीर घायल कर दिया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक अपराध जयदेव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मुकदमे में साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर गांव में जाकर जांच की थी। पुलिस को गांव में शांति व्यवस्था और सतर्क नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि बीती 30 नवंबर की रात थाना क्षेत्र के ग्राम जरगांव से अहमदाबाद कसौरा गांव में एक जाटव युवती की बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान बैंडबाजे से गाना बजाने को लेकर देर रात साढ़े दस बजे विवाद हो गया था।

जाटव पक्ष ने यादव पक्ष पर आरोप लगाया था कि उनके समाज के महापुरुष के नाम का गाना बजने पर दूल्हा और अन्य बरातियों के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट के दौरान जाटव पक्ष के तीन और यादव पक्ष का एक युवक घायल हो गया था। बरात में विवाद होने की वजह से ही दूल्हा दुल्हन के फेरों समेत सभी वैवाहिक रस्में एक दिसंबर की शाम को पूरी कराई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed