फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An encounter every sixth day in the district, 98 criminals arrested

Moradabad News: जिले में हर छठवें दिन एक एनकाउंटर, 98 अपराधी दबोचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
An encounter every sixth day in the district, 98 criminals arrested
मुरादाबाद। गाजियाबाद में पहली बार महिला पुलिस कर्मियों ने एनकाउंटर कर बदमाश को दबोचा तो यूपी में एनकाउंटरों पर लंबी बहस छिड़ गई। मुरादाबाद में इस साल करीब नौ महीनों में औसतन हर छठवें दिन एक मुठभेड़ हुई है। 21 सितंबर तक पुलिस और बदमाशों के बीच 43 मुठभेड़ हुईं। इस दौरान 98 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान 61 अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं जबकि सात पुलिस कर्मी भी बदमाशों से मोर्चा लेते हुए जख्मी हो गए।मुरादाबाद पुलिस ने इस साल जनवरी में मूंढापांडे क्षेत्र में गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी। उससे पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों के नाम भी सामने आए थे। ऑपरेशन लंगड़ा अभियान पुलिस का यही खत्म नहीं हुआ। इसके बाद भी पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करती रही। कटघर, सिविल लाइंस, मझोला, पाकबड़ा, डिलारी, भोजपुर, ठाकुरद्वारा में पुलिस ने मुठभेड़ में लूट, अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 260 दिन में पुलिस ने 43 एनकाउंटर किए। इस दौरान 61 बदमाशों के पैर में गोली लगी जबकि सात सिपाही भी घायल हुए हैं। पुलिस ने इनका इलाज कराया। इसके बाद आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन




-----

एनकाउंटर के डर से लकी और अनमोल ने किया था सरेंडर

मुरादाबाद। सात सितंबर की शाम करीब छह बजे कटघर के भदौड़ा दुर्गेश नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की गोली मारकर कर दी गई थी। नौ सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सनी दिवाकर को गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। इस हत्याकांड के दो आरोपी लकी यादव और अनमोल कश्यप एनकाउंटर के डर में पुलिस ऑफिस पहुंचकर सरेंडर कर चुके हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष केस गिरफ्तार आरोपी घायल आरोपी घायल पुलिस कर्मी

2025 43 98 61 07



2024 11 24 20 02

2023 10 15 15 08

------------------------------------------------------------

महिला को छेड़खानी करने वाले 24 घंटे में मुठभेड़ में दबोचा
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में तीन अगस्त की शाम महिला बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी। रास्ते में एक शोहदे ने महिला को घेर लिया और उसके साथ छेड़खानी की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और आरोपी आदिल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
---------
अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस साल अब तक 43 एनकाउंटर हुए हैं। इस दौरान 98 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 61 बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जबकि सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

सतपाल अंतिल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed