{"_id":"6a4972e7e5ba780c3e0b4518","slug":"an-agreement-was-executed-for-pwd-land-worth-crores-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-939941-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पीडब्ल्यूडी की करोड़ों की जमीन का करा दिया इकरारनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पीडब्ल्यूडी की करोड़ों की जमीन का करा दिया इकरारनामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर मझोली चौराहे के पास स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की करोड़ों रुपये की कीमत की जमीन का फर्जी दस्तावेज के जरिये इकरारनामा कराकर उसे बेचने की कोशिश की गई है। अधिकारियों को भनक लगी तो उन्होंने जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी। अब अवर अभियंता अनित कुमार की तहरीर पर इकरारनामा करने वाले चुन्नी लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मझोला थाने में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अवर अभियंता अनित कुमार ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मझोली चौराहा स्थित गाटा संख्या 291 लोक निर्माण विभाग के नाम दर्ज राजकीय संपत्ति है। जमीन को कटघर के डबल फाटक सीतापुरी निवासी चुन्नी लाल ने अवैध तरीके से बेचने का प्रयास किया है।
.376 हेक्टेयर जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में है। आरोपी चुन्नी लाल ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर इस जमीन का कई लोगों के नाम पर अलग-अलग तारीखों में इकरारनामा और अनुबंध कर दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर मझोला थाने में चुन्नी लाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 338, 336 (3), 340 (3) में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।