{"_id":"68a06559bc4331914f070f0e","slug":"amroha-you-have-become-witness-woman-threatened-young-man-by-posing-as-co-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तुम मारपीट केस में गवाह बने हो, जांच में झूठे मिले तो भेज दूंगी जेल, महिला सीओ बनकर युवक को हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तुम मारपीट केस में गवाह बने हो, जांच में झूठे मिले तो भेज दूंगी जेल, महिला सीओ बनकर युवक को हड़काया
Sat, 16 Aug 2025 04:32 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Aug 2025 04:32 PM IST
सार
बछरायूं निवासी ने आरोप लगाया कि एक महिला ने खुद को सीओ बताकर उसे फोन पर गवाही बदलने की धमकी दी। जांच के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला के साथ मारपीट करने के मामले में गवाह को सीओ बनकर फोन पर हड़काने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में गवाह ने सीओ से मिलकर शिकायत की थी। सीओ के निर्देश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ग्राम पतेवा निवासी कमल सिंह का आरोप है कि बीती 14 अगस्त को उसके फोन पर किसी अंज्ञान नंबर से फोन आया। फोन रिसीव करने पर दूसरी ओर से किसी महिला की आवाज आई। उसने स्वयं को सीओ धनौरा अंजलि कटारिया बताते हुए कहा कि तुम मारपीट के मामले में गवाह बने हो।
विज्ञापन
यदि जांच में तुम्हारी गवाही झूठी पाई गई तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दूंगी। कमल सिंह ने सीओ से मिलकर इसकी जानकारी दी। उनको वॉयस रिकार्डिंग भी सौंपी गई। कमल सिंह का कहना है कि बीती छह अगस्त को ग्राम ईश्वर देवा निवासी महेंद्री देवी के साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
वह मौके पर मौजूद था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि कमल सिंह की तहरीर पर फोन नंबर के आधार पर ग्राम ईश्वरदेवा निवासी सविता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।