{"_id":"5e86d5208ebc3e76d2168e02","slug":"amroha-temple-priest-brutally-murdered-amidst-complete-lockdown-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लॉकडाउन के बीच सनसनीखेज वारदात, पुजारी का चेहरा कुचलकर नृशंस हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लॉकडाउन के बीच सनसनीखेज वारदात, पुजारी का चेहरा कुचलकर नृशंस हत्या
Fri, 03 Apr 2020 11:48 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला की सीमा पर स्थित श्री जाहरवीर मंदिर के पुजारी की अज्ञात हत्यारों ने चेहरा कुचल कर नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे नगर की सीमा पर मोहल्ला जलाल नगर से सटे सलेमपुर मार्ग पर स्थिति श्री जाहरवीर मंदिर में राहगीरों ने पुजारी बिजेंदर गिरी (70) का लहूलुहान शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
राहगीरों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पड़ताल शुरू किया। बताया गया कि पुजारी मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे। लगभग 10 वर्षों के वह इसी मंदिर में रह कर पूजा-पाठ करते थे।
विज्ञापन
हत्याकांड की सूचना मिलने पर सीओ मोनिका यादव भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं लॉकडाउन के दौरान इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन