फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha shabnam and Inter student love story mother of three children fell in love amroha news

UP: इंटर के छात्र पर आया तीन बच्चों की मां शबनम का दिल, पति और बेटियों को छोड़ बनी शिवानी; मंदिर में की शादी

Tue, 08 Apr 2025 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Apr 2025 02:12 PM IST
सार

अमरोहा में तीन बच्चों की मां 12वीं के छात्र को दिल दे बैठी। शबनम नाम की महिला ने पति और बच्चियों को छोड़ दिया। प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली। साथ ही नाम भी बदल लिया। 

विज्ञापन
Amroha shabnam and Inter student love story mother of three children fell in love amroha news
amroha couple love story - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमरोहा के सैदनगली थाना इलाके के एक गांव निवासी करीब 26 वर्षीय शबनम ने 17 वर्षीय इंटर के छात्र से शादी कर ली है। साथ ही अपना नाम शिवानी रख लिया है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह कह रही है कि वह शादी से बहुत खुश है। उसे और उसके पति को परेशान न किया जाए।

विज्ञापन


शबनम की आठ साल पहले सैदनगली नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी युवक से शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां भी हैं। करीब एक साल पहले पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद से पति शारीरिक रूप से कमजोर हो गया। 
विज्ञापन


अब शबनम मोहल्ले के ही रहने वाले गैर समुदाय के इंटर के छात्र के साथ प्यार कर बैठी और उसी के साथ रहने की जिद करने लगी। चार दिन पूर्व दोनों पक्षों के लोगों ने इस बात को लेकर पंचायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें गणमान्य लोगों की मौजूदगी में तय हुआ कि महिला अपनी मर्जी से जहां रहना चाहती है, रह सकती है। महिला अपने पति को पहले ही तलाक दे चुकी है। सोमवार को पहली बार शबनम कैमरे के सामने आई और खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 

UP: संभल की शाही मस्जिद का नाम बदला, जामा नहीं अब जुमा मस्जिद कहलाएगी, एएसआई ने तैयार करवाया नया बोर्ड

कहा कि उसने अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर ली और वह शबनम से शिवानी बन गई है। उन्हें कोई परेशान न करें। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस प्रकरण में कोई शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

...प्रेमी से शादी कराएं, वरना जान दे दूंगी
उधर, अमरोहा के ही डिडौली में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है। हाथ में ब्लेड लेकर थाने पहुंची युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। बोली, प्रेमी से शादी कराई जाए, वरना वह जान दे दूंगी। यह सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी के परिजनों को थाने बुलाया गया। शादी की रजामंदी के बाद युवती को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी किसान की बेटी का पड़ोस में ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दो साल से दोनों के बीच चल रहा प्रेम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। परिजनों की सख्ती के चलते युवती की प्रेमी से बात होनी बंद हो गई। सोमवार को किसी तरह घर से भाग कर युवती थाने पहुंच गई। उसके हाथ में ब्लेड था।
 

युवती ने पुलिस कर्मियों से कहा कि वह गांव के ही युवक से प्यार करती है और उसके साथ शादी करना चाहती है। युवती ने हाथ में लिया ब्लेड दिखाकर कहा कि प्रेमी से मेरी शादी कराई जाए, वरना जान दे दूंगी। किसी तरह महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को पड़ककर उसके हाथ से ब्लेड छीना। इसके बाद युवती और उसके प्रेमी के परिजनों को थाने बुलाया। यहां दोनों पक्षों को समझ कर माहौल शांत किया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि युवती और उसके प्रेमी के परिजन शादी के लिए राजी हो गए हैं। लिहाजत, सहमति के बाद युवती को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed