{"_id":"611826658ebc3ee06f423fca","slug":"amroha-red-beat-amroha-blue-by-96-runs-city-news-mbd3993133116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा रेड की टीम ने अमरोहा ब्लू की टीम को 96 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा रेड की टीम ने अमरोहा ब्लू की टीम को 96 रनों से हराया
विज्ञापन
अमरोहा के डीएनएस में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।अमर उजाला
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। अंडर-19 के खिलाड़ियों के चयन के लिए शनिवार केे तीन मुकाबले खेले गए। वहीं, बारिश के चलते एक मुकाबला को रद्द कर दिया गया। अमरोहा के आर्यंस स्कूल में खेले गए मुकाबले में अमरोहा रेड ने अमरोहा ब्लू को 96 रनों से हराया। दूसरा मैच डीएनएस में खेला गया, जिसमें मुरादाबाद बी की टीम ने मुरादाबाद ए की टीम को पांच विकेट हराकर मुकाबला जीता। आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मुरादाबाद टीम डी ने मुरादाबाद टीम सी को 46 रनों से हराया। वहीं, चंदौसी में खेला जाने वाला चौथा मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
अमरोहा स्थित आर्यंस स्कूल में खेले गए मुकाबले में अमरोहा रेड ने पहली बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों के नौ विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। इसमें उज्जवल गुप्ता ने 68, चंद्रेश सैनी ने 53 और जुल्करनैन ने 25 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते उतरी अमरोहा ब्लू की पूरी 128 रनों पर सिमट गई। इस तरह अमरोहा रेड की टीम इस मुकाबले को 96 रनों से जीत गई। दूसरे मुकाबला डीएनएस के मैदान पर मुरादाबाद ए और मुरादाबाद बी के बीच खेला गया। मुरादाबाद ए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों पर सिमट गई। इसमें सर्वाधिक गोविंद ने 24 और प्रदीप ने 22 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते उतरी मुरादाबाद बी की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रीत ने 50 रनों का योगदान दिया।
वहीं तीसरा मुकाबला आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के मैदान पर खेला गया। इसमें मुरादाबाद डी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रनों पर सिमट गई। वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की पूरी टीम 89 रनों पर सिमट गई। मुरादाबाद डी की टीम इस मुुकाबले को 46 रनों से जीत गई। वहीं, चौथा मैच चंदौसी में खेला जाना था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया। अभी इन टीमों के बीच आपस में एक-एक मैच और खेला जाएगा। इन मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन करके उनके नाम यूपीसीए को भेजे जाएंगे। इस मौके पर डीएसए सचिव पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, बादशाह, मोहम्मद हसीन, अमन लिट, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।