{"_id":"5c3e24a2bdec22731a6bab08","slug":"amroha-police-questioned-six-kashmiri-students-who-came-for-the-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में परीक्षा देने आए छह कश्मीरी छात्रों से पूछताछ, हरकत में आया प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में परीक्षा देने आए छह कश्मीरी छात्रों से पूछताछ, हरकत में आया प्रशासन सतर्क
Tue, 15 Jan 2019 11:51 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी संगठनों का नेटवर्क अमरोहा से जुड़ने के बाद जिला प्रशासन हरकत में है। हाईवे स्थित रजबपुर में कश्मीरी युवकों के रहने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। काफी देर तक पूछताछ की गई। पुलिस ने उनके आईडी चेक किए।
इसमें खुलासा हुआ कि सभी युवक वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। जो 16 जनवरी को होने वाली एमफिल की परीक्षा देन आए हैं। जबकि अन्य कई कश्मीरी युवक भी परीक्षा देने के लिए जनपद में आए हुए हैं। जो अभी कमरों की तलाश में हैं।
छात्रों से जानकारी मिलने के बाद खुफिया तंत्र ने इनकी पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस युवकों की गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
26 दिसंबर को एनआईए और यूपी एटीएस द्वारा आतंकी आईएसआईएस के नए माड्यूल का पर्दाफाश किया था। एनआईए ने संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल सहित जनपद के चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। आतंक की दुनिया से अमरोहा का नाम जुड़ते ही स्थानीय खुफिया तंत्र और पुलिस सक्रिय हो गए। वहीं चार महीने पहले दिल्ली में पकड़े गए कश्मीरी युवकों के पास से मिली पिस्टल अमरोहा से खरीदी गई थी।

Trending Videos
ऐसे में सोमवार को रजबपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि रजबपुर गांव में कुछ कश्मीरी युवक रह रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कमरों पर छापा मार दिया। युवकों की काफी देर तक पूछताछ की गई। पुलिस ने उनकी आईडी चेक कीं।
प्रभारी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों के मुताबिक वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से एमफिल कर रहे हैं। जो 16 जनवरी (आज) को परीक्षा देंगे। यूनिवर्सिटी में छात्रों का लेखाजोखा सही पाया गया है।
छात्रों में पूछताछ में यह भी पता चला कि अन्य कई कश्मीरी युवक परीक्षा देने के लिए अमरोहा में आए हैं। जिन्हें अभी तक कमरा नहीं मिला है और तलाश कर रहे हैं।
इसके बाद खुफिया तंत्र छह के अलावा अन्य कश्मीरी छात्रों का ब्योरा निकलवाकर पड़ताल शुरू कर दी है। सभी छात्रों के कश्मीर के स्थायी पते का भी वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।