फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha: Leopard attacks young man few hours before his engagement, his neck and head were badly scratched

Amroha: मंगनी से कुछ घंटे पहले युवक पर तेंदुए का हमला, गर्दन और सिर बुरी तरह नोची, बमुश्किल बच सकी जान

Fri, 11 Oct 2024 06:39 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 06:39 PM IST
सार

अमरोहा में तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। माैके पर वन विभाग ने पिंजड़ा लगा दिया है। 

विज्ञापन
Amroha: Leopard attacks young man few hours before his engagement, his neck and head were badly scratched
तेंदुए के हमले के बाद माैके पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजनौर के बाद अमरोहा में भी तेंदुए हमलावर हो गए हैं। मंगनी से कुछ घंटे पहले तेंदुए ने बाइक सवार बाइक सवार सुधांशु उर्फ गोलू (26) पर हमला कर दिया। बाइक से गिरने के बाद तेंदुआ किसान को जंगल में खींचकर ले गया। गर्दन और सिर हमला किया।

विज्ञापन


गनीमत रही सड़क पर गुजर रही कार का हॉर्न बजते ही तेंदुआ भाग निकला, जिससे उसकी जान बच गई। निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नौगांवा तगा गांव में किसान भुक्कन का बेटा सुधांशु मंडी धनौरा में अपना मकान बनवा रहा है।
विज्ञापन


वह पिता के साथ ही खेती का काम देखता है। शुक्रवार को उसकी मंगनी होनी थी। घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे सुधांशु बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही धनौरा रोड से गांव के जाने वाले रास्ते पर मुड़ा, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झपट्टा मारते ही सुधांशु बाइक से नीचे गिर गया। तेंदुआ ने खींचते उसकी गर्दन और सिर नोचना शुरू कर दिया। तभी सड़क पर गुजर रही कार का हॉर्न बजा तो तेंदुआ सुधांशु को छोड़कर भाग निकला। वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

इसी बीच उसके पिता भुक्कन ने फोन किया तो सुधांशु ने तेंदुए की हमले की जानकारी दी और बेहोश हो गया। भुक्कन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। यहां सुधांशु लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजन सुधांशु को लेकर अमरोहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।


यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुधांशु की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, तेंदुए के हमले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी छानबीन करने के बाद भी तेंदुए का पता नहीं चला। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed