Amroha Election 2024 Result: अमरोहा में दानिश अली को झटका, बीजेपी प्रत्याशी ने 28 हजार मतों से हराया
अमरोहा में कांग्रेस सपा गठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली और भाजपा के कंवर सिंह तंवर के बीच कड़ा मुकाबला रहा। मतगणना के अंतिम समय में दानिश अली 27 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। लास्ट राउंड तक दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर रही।
विस्तार
अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली और भाजपा के प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर रही। अंतिम समय पर चल रही गिनती के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली को बीजेपी के कंवर सिंह तंवर से 28670 हजार मतों से हरा दिया।
एक समय दोनों प्रत्याशियों के बीच अंतर बेहद कम हो गया था। कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली को 447836 वोट मिले हैं। भाजपा के कंवर सिंह तंवर को 476506 और बसपा के उम्मीदवार को 164099 मत मिले हैं। मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई।
इसके बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू हुई। सुबह नौ बजे से रुझान आने लगे। शुरुआत में कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी मगर बीच में बीजेपी प्रत्याशी आगे चले गए थे। हालांकि मतों का अंतर बेहद कम रहा।
अमरोहा लोकसभा , पहला राउंड
कांग्रेस - 18279
भाजपा- 11441
बसपा- 7717
कांग्रेस प्रत्याशी 6838 वोटों से आगे।
अमरोहा लोकसभा , दूसरा राउंड
कांग्रेस - 23468
भाजपा- 19778
बसपा- 9332
कांग्रेस प्रत्याशी 3690 वोटों से आगे।
अमरोहा लोकसभा , तीसरा राउंड
कांग्रेस - 43271
भाजपा- 36559
बसपा- 15215
कांग्रेस प्रत्याशी 6702 वोटों से आगे।
अमरोहा लोकसभा , 4 राउंड
कांग्रेस - 53512
भाजपा- 52408
बसपा- 20316
भाजपा प्रत्याशी 1104 वोटों से आगे।
अमरोहा लोकसभा , 5 राउंड
कांग्रेस - 59497
भाजपा- 60390
बसपा- 22725
भाजपा प्रत्याशी 893 वोटों से आगे।
अमरोहा लोकसभा , 6 राउंड
कांग्रेस - 74466
भाजपा- 68796
बसपा- 26449
कांग्रेस प्रत्याशी 5670 वोटों से आगे।
अमरोहा लोकसभा , 7 राउंड
कांग्रेस - 83637
भाजपा- 74406
बसपा- 28206
कांग्रेस प्रत्याशी 9231 वोटों से आगे।
अमरोहा लोकसभा , 8 राउंड
कांग्रेस - 87137
भाजपा- 77065
बसपा- 30216
कांग्रेस प्रत्याशी 1072 वोटों से आगे।
कांग्रेस - 106876
भाजपा- 86302
बसपा- 35099
कांग्रेस प्रत्याशी 20574 वोटों से आगे।