Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   You will have to state your age at the time of marriage in the census.

Amroha News: जनगणना में बतानी होगी शादी के समय कितनी थी आपकी उम्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
You will have to state your age at the time of marriage in the census.
अमरोहा। जनगणना-2027 में लोगों को शादी के समय अपनी उम्र भी बतानी होगी। इसके अलावा पति या पत्नी का नाम, वर्तमान वैवाहिक स्थिति और बच्चों की संख्या का ब्योरा भी दर्ज होगा। जनगणना के 40 सवालों में शिक्षा, रोजगार, जाति, धर्म, दिव्यांगता और पलायन से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनगणना के प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरूकता रैली निकाली गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। उन्होंने लोगों से स्व-गणना में भाग लेकर सही जानकारी दर्ज करने की अपील की। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाली स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखनी होगी। इसके जरिए प्रगणक घर पहुंचकर विवरण का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि जिले में 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना होगी। लोग आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर जानकारी जुटाएंगे और स्व-गणना में दर्ज विवरण का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed