{"_id":"6a074d9ba25e3397c70d42cb","slug":"amroha-debtor-sets-himself-on-fire-three-police-personnel-including-an-inspector-suspended-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: कर्जदार ने लगाई आग, कर्मियों ने एसपी को समय पर नहीं दी सूचना, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: कर्जदार ने लगाई आग, कर्मियों ने एसपी को समय पर नहीं दी सूचना, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Fri, 15 May 2026 10:16 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 15 May 2026 10:16 PM IST
सार
अमरोहा के पंजूसराय निवासी अशोक के बैंक टीम के सामने खुद को आग लगाने के मामले में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने सख्त कार्रवाई की है। घटना की जानकारी समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने और मामले को दबाने के आरोप में नौगावां सादात इंस्पेक्टर बालेंद्र यादव, मूंढ़ाखेड़ा चौकी इंचार्ज परविंदर मलिक और बीट प्रभारी कांस्टेबल हेमंत कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
अमरोहा एसपी लखन यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजूसराय गांव में कर्जदार अशोक द्वारा बैंक टीम के सामने खुद को आग लगाने के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई की है। समय रहते घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं देने पर नौगावां सादात इंस्पेक्टर बालेंद्र यादव, मूंढ़ाखेड़ा चौकी इंचार्ज परविंदर मलिक और बीट प्रभारी कांस्टेबल हेमंत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं एलआईयू और नौगावां सादात सीओ अवधभान भदोरियों को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा की टीम नायाब तहसीलदार रूपक सक्सेना और पुलिस बल के साथ पंजूसराय गांव में मकान खाली कराने पहुंची थी।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान कर्जदार अशोक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गंभीर रूप से झुलसे अशोक को अस्पताल भेजा गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर बालेंद्र यादव ने घटना की सूचना समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी।
विज्ञापन
यहां तक कि देर रात तक एसपी लखन सिंह यादव को भी घटना की पूरी जानकारी नहीं दी गई। उनसे भी पूरे मामले को छिपाकर रखा। जब एसपी को रात करीब नौ बजे सूचना मिली तो उन्होंने स्वयं फोन कर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान भी इंस्पेक्टर ओर से उन्हें भी गुमराह किया गया और घटना को आग लगाने का प्रयास बताया गया।
पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया गया। इसी लापरवाही और सूचना छिपाने को गंभीर मानते हुए एसपी ने कड़ा कदम उठाते हुए इंस्पेक्टर बालेंद्र यादव, मूंढ़ाखेड़ा चौकी इंचार्ज परविंदर मलिक और बीट प्रभारी कांस्टेबल हेमंत कुमार को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।