फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha Crime News Fiance Forces Zila Panchayat Member Daughter to Suicide Know Full Details in Hindi

UP: 'दर्द इतना था दिल में कि...', मंगेतर ने किया मजबूर; नोट से जिपं सदस्य की बेटी के सुसाइड मामले में नया मोड़

Tue, 03 Jun 2025 02:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Jun 2025 02:06 PM IST
सार

अमरोहा के गजरौला में जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह की बेटी को उसके मंगेतर ने आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। रजिस्टर के तीन पेज के लिखे  सुसाइड नोट से मामले में नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन
Amroha Crime News Fiance Forces Zila Panchayat Member Daughter to Suicide Know Full Details in Hindi
amroha suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के गजरौला में तीन दिन पहले जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह की बेटी कुमारी पंकज उर्फ सोनी के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोनी ने मंगेतर के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की थी। सोमवार को मृतका के परिजन अन्य जिला पंचायत सदस्यों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपी मंगेतर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


गजरौला थाना इलाके के कुदैनी गांव निवासी धर्मपाल सिंह वार्ड-12 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने बेटी कुमारी पंकज उर्फ सोनी का रिश्ता 13 अक्तूबर 2024 को बछरायूं थानाक्षेत्र निवासी युवक के साथ तय किया था। गोदभराई होने के बाद नौ जून को शादी होनी थी। 
विज्ञापन


रिश्ता तय होने के बाद सोनी और मंगेतर के बीच फोन पर बात होने लगी। आरोप है कि इस बीच मंगेतर ने सोनी को बताया कि वह किसी अन्य लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। सोनी ने इसका कारण पूछा तो मंगेतर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मंगेतर ने सोनी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद 30 मई को सोनी ने आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने कानूनी प्रक्रिया के बाद सोनी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, 31 मई को घर के एक रजिस्टर में सोनी द्वारा लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला।

जिसमें सोनी ने मंगेतर के प्रताड़ित करने के बाद आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इसके अलावा आत्महत्या करने से पहले सोनी ने अपने मोबाइल नंबर से मंगेतर को अपना सुसाइड नोट व्हाट्सएप भी किया था। सोमवार को धर्मपाल सिंह अन्य जिला पंचायत सदस्यों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। 

उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके मंगेतर को जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद एसपी ने गजरौला थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

चार महीने से कर रहा था उत्पीड़न
जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सोनी से उसका मंगेतर शादी तय होने के बाद लगातार फोन पर बात करता था। आरोप है कि बीते चार महीने से वह उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। आरोपी का रवैया देखकर परिवार के लोगों ने शादी की तैयारी भी रोक दी थीं। 

परिवार के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला। उसने सोनी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर क्यों किया परिवार वाले भी इससे अनजान है। अगर सुसाइड नोट सामने नहीं आता तो सोने की मौत के साथ उसकी आत्महत्या का राज भी दफन हो जाता। अब पीड़ित परिवार बेटी के मंगेतर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

सोनी ने रजिस्टर के तीन पेज के लिखा ये सुसाइड नोट
मुझे माफ करना...। बहुत कोशिश की थी जीने की, लेकिन आपने हालात ही ऐसे बना दिए, मेरे जीने की इच्छा ही खत्म हो गई। आपने कहा था ना कुछ दिन रोएगी। हां कुछ दिन रोई हूं फिर हमेशा के लिए चुप हो रही हूं। दर्द इतना था दिल में कि सहन नहीं कर पाई और किसी के कहने से कुछ होता नहीं। 

चार दिन का दर्द जरूर होता है लेकिन इन चार दिन में इंसान की ऐसी तैसी मर जाती है। किसी को दर्द इतना दो जिससे वह मरने पर मजबूर ना हो। आपको सब कुछ पता था कि मैं आपके पास होकर भी आपके लिए तड़पती थी तो आपसे दूर होकर कैसे जी सकती हूं। लेकिन, फिर भी आपने मुझे छोड़ दिया और आपको लगा कि मैंने आपसे प्यार नहीं किया। लेकिन मैंने आज भी सिर्फ आपको चाहा है। 

पहले आपने अपनी आदत तो लगा दी, लेकिन अब आपके बिना जिऊ कैसे। किसी का साथ नहीं निभा सकते तो उससे हमेशा दूर रहो, उसके साथ खेल मत खेलो। आप तो चले जाते हो, उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। आपने पहले बताया होता तो मैं कभी आपसे बात नहीं करती। कि मैं किसी और से प्यार करता हूं, मेरी लाइफ आपसे शुरू हुई थी और आज आप पर ही खत्म हो गई है। 

मेरी मौत के जिम्मेदार आप हो, सिर्फ आप। मुझे मरने के लिए आपने मजबूर किया है, जा रही हूं हमेशा के लिए। कभी मेरी परछाई भी देखने को नहीं मिलेगी। हार चुकी हूं जिंदगी से। शायद इससे बड़ी परीक्षा अपने प्यार की में नहीं दे सकती। अलविदा खुश रहना लाइफ में...

'मेरी मौत की वजह मंगेतर है'
मुझे माफ करना पापा, जिंदगी इतनी थी मेरी। बहुत कोशिश की थी जीने की, लेकिन दर्द इतना था सह नहीं पाई। मुझे पता है बहुत दुख होगा आपको, लेकिन मैं पूरी जिंदगी दुख देती आपको, उससे अच्छा आप बस एक बार दुख झेल लो। मैं सभी से यही कहती मेरे परिवार को कोई परेशान ना करें। मेरी मौत की वजह मंगेतर है। जिसने मेरी जिंदगी में आकर तूफान मचा दिया है।

पीड़ित परिवार के आरोप के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। परिवार के लोग जिस सुसाइड नोट का जिक्र कर रहे हैं, उसकी भी जांच होगी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। - अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा

यह भी पढ़ें:
 प्राइवेट पार्ट पर वार... शरीर का हर हिस्सा गोदा, 45 बार किया हमला; प्रेमिका का इसलिए किया बर्बरता से कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed