{"_id":"5a81fb1f4f1c1b2a788b5826","slug":"amount-illegally-withdrawn-from-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड चोरी कर ठेकेदार के खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड चोरी कर ठेकेदार के खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खाते से उड़ाई रकम
- फोटो : net image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाले एक ठेकेदार का एटीएम कार्ड चोरी कर बैंकखाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में सोमवार को सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है, पुलिस जांच कर रही है।सिविल लाइन के काजीपुरा में रहने वाले रियाजुद्दीन ने बताया कि वह फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का ठेका लेते हैं। सिविल लाइन की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उनका बैंकखाता है। आरोप है कि 20 जनवरी को वह सिविल लाइन में केनरा बैंक के एटीएम बूथ पर एक हजार रुपये निकालने के लिए गए थे।
इस दौरान उनके एटीएम बूथ में मौजूद एक युवक ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। एटीएम बूथ में ही मौजूद रहने के दौरान आरोपी ने रियाजुद्दीन के एटीएम कार्ड का पासवर्ड भी जान लिया था। आरोप है कि इसके बाद उनके खाते से 27 जनवरी को 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। रियाजुद्दीन ने मामले की शिकायत बैंक कर्मचारियों को दी। बैंककर्मियाें की सलाह पर वह सोमवार को सिविल लाइन में शिकायत करने पहुंचा। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।