{"_id":"5839fa5a4f1c1b242413e524","slug":"ammonia-leak-from-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने से अमोेनिया का रिसाव, घरों से भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाने से अमोेनिया का रिसाव, घरों से भागे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 27 Nov 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
factory
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फ कारखाने से अमोनिया गैस लीकेज होने से आसपास रहने वाले कई लोगों की हालत बिगड़ गई। खांसी और आंखों में तेज जलन होने की शिकायत लोगों ने की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लीकेज को जैसे-तैसे बंद कराया।
शनिवार की देर शाम महलकपुर रोड स्थित पंकज गांधी के बर्फ कारखाने में अचानक अमोनिया गैस लीकेज होने लगी। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी लीकेज को ऐसे ही छोड़कर बाहर भाग गए। गैस जब फैली तो आसपास बसे लोगों को सांस लेने में दिक्कत के साथ ही खांसी और आंखें में जलन होने लगी।
आलम यह हो गया कि अंशिका, भूवनेश, प्रिंयका, जयप्रकाश, शिवानी की तो खांसते खांसते हालत बिगड़ गई, जो बच्चे सो रहे थे उनकी भी हालत खराब हो गई। लोग घरों से बाहर भागने लगे। कालोनी के लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर चौकी प्रभारी मोहित कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री कर्मचारियों को साथ लेकर जैसे तैसे लीकेज को बंद कराया। तब जाकर कालोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि बर्फ जमाने में अमोनिया गैस का इस्तेमाल होता है। फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।