{"_id":"65b8315e0a45c27e160c7ce4","slug":"amitabh-thakur-filed-suit-against-bjp-leader-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-333169-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाजपा नेता के खिलाफ अमिताभ ठाकुर ने वाद दायर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाजपा नेता के खिलाफ अमिताभ ठाकुर ने वाद दायर किया
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा नेता के खिलाफ पूर्व आईपीएस एवं राष्ट्रीय आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने लखनऊ की अदालत में परिवाद दायर किया है। अदालत ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
राष्ट्रीय आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत वाद दायर किया है। आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर बनकर ट्विटर अकाउंट खोला है। कई महीनों तक खुद को महिला के रूप में प्रस्तुत कर उन्मादपूर्ण टिप्पणियां करते रहे। कुछ दिनों बाद अपने असल पुरुष रूप में आए तो बेइज्जती के डर से भाजपा नेता ने अकाउंट डिलीट कर दिया लेकिन कुछ लोगों ने ट्विट को सुरक्षित कर लिया था। इस मामले में स्पेशल कस्टम कोर्ट, लखनऊ ने 31 जनवरी तक थाना गोमतीनगर से जवाब मांगा है। अमिताभ ठाकुर ने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए कोर्ट से तत्काल एफआईआर के आदेश देने की प्रार्थना की है। इसके पहले पूर्व आईपीएस ने सिविल लाइंस मुरादाबाद को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ऑनलाइन प्रार्थनापत्र भेजा था लेकिन पुलिस ने उसे संज्ञान में नहीं लिया। भाजपा नेता पहले मुरादाबाद के पदाधिकारी थे लेकिन अब उनको दूसरे जिले का प्रभार मिल गया है।