फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amit Shah mantra of victory to BJP workers in Moradabad lok sabha election 2024

अमित शाह का BJP कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र: बोले- गुजरात मॉडल अपनाना होगा, विरोधी दलों को जोड़ने के लिए कहा

Wed, 03 Apr 2024 10:54 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 10:54 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बूथों को जीतने के लिए गुजरात मॉडल अपनाना होगा। छह अप्रैल को स्थापना दिवस पर पन्ना प्रमुखों के साथ सभी नेता जुड़ेंगे। साथ ही विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
Amit Shah mantra of victory to BJP workers in Moradabad lok sabha election 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हर बूथ को जीतने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को गुजरात मॉडल अपनाना होगा। विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ेंगे। हर बूथ को जीतने के लिए 300 परिवारों से संपर्क कर प्रधानमंत्री की चिट्ठी सौंपेगे। चार-चार बार संपर्क कर मतदान कराने का कार्य कराएंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेम वंडरलैंड पुल के नजदीक स्थित होटल में मेरठ, सहारनपुर और ब्रज मंडल के 17 लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी से जुड़े नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश का संगठन मजबूत है लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेताओं को बूथ को मजबूत करना होगा। छह दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस है। इस दिन पार्टी के सभी नेता अपने-अपने बूथ पर जाएंगे। पन्ना प्रमुखों के साथ बैठकर चाय पिएंगे। प्रत्येक परिवारों से मिलने के लिए रणनीति अपनाएंगे। एक पन्ने में 60 मतदाता होते हैं।
विज्ञापन


हर बूथ के 20 पन्नों से जुड़े 300 परिवारों से चुनाव के पहले चार बार संपर्क करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी घर-घर पहुंचाएंगे। इस कार्य में ब्लाॅक प्रमुख, बीडीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी लेंगे। इसकी मानीटरिंग प्रदेश स्तर से की जाएगी। माइक्रो मैनेजमेंट के तहत वोट डलवाना होगा। यदि बूथ जीते तो लोकसभा अवश्य जीतेंगे। उन्होंने गुजरात मॉडल की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि यह मॉडल भाजपा के लिए बेहतरीन उदाहरण है। विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन तक जोड़ने का अभियान जारी रखना होगा। इससे बूथ मजबूत होगा और मतदाताओं की संख्या भी बढ़ेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंंत्री एवं पश्चिमी यूपी के प्रभारी सुभाष यदुवंश ने किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, कपिलदेव अग्रवाल, मंत्री गुलाब देवी, जसवंत सैनी मंच पर मौजूद रहे।

स्टीकर लगाने पर पुलिस कर रही परेशान
केंद्रीय गृह मंत्री से स्थानीय नेताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि जब वे अपनी गाड़ी पर स्टीकर लगाते हैं तो पुलिस चालान करने की धमकी देती है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। बताया कि प्राइवेट वाहन पर झंडा लगाना और स्टीकर लगाना आचार संहिता के खिलाफ नहीं है। दूसरे लोगों के वाहन पर जबरदस्ती स्टीकर लगाना उचित नहीं है।


17 लोकसभा क्षेत्र के लोग हुए शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक में मुरादाबाद, रामपुर, नगीना, बिजनौर, सहारनपुर, बुलंदशहर, कैराना, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सहित 17 लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी के लोग शामिल हुए। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेई, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त एवं सतपाल सैनी, लोकसभा संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, सांसद सतपाल सिंह, मंत्री संदीप सिंह, असीम अरुण, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बृजेश सिंह, सोमेंद्र तोमर, केपी मलिक, राजेंद्र अग्रवाल, तेजवीर, सुनीता दयाल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed