{"_id":"5c55512cbdec22077e43607a","slug":"amit-shah-and-yogi-adityanath-give-tips-to-booth-level-workers-in-amroah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बूथ अध्यक्षों को संबोधित करने पहुंचे अमित शाह और सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बूथ अध्यक्षों को संबोधित करने पहुंचे अमित शाह और सीएम योगी
Sat, 02 Feb 2019 01:43 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
amit shah on stage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बूथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित करने सीएम योगी और अमित शाह पहुंचे चुके हैं। दोनों आयोजन स्थल के मंच पर विराजमान है। वहीं गजरौला की सीमाएं सील कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ गजरौला में पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को चुनावी मंत्र देने पहुंचे हैं। भाजपा नेता गजरौला के रमाबाई डिग्री कॉलेज में दोपहर दो बजे से आयोजित इसी बैठक में पश्चिम क्षेत्र में चुनावी चौसर सजाने की शुरुआत करेंगे।
इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक भी बूथ अध्यक्षों को चुनावी टिप्स समझाएंगे। बता दें तय समय के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ अपने राजकीय हेलीकाप्टर से दोपहर दो बजे गजरौला स्थित जुबिलैंट क्रिकेट मैदान पहुंचने वाले थे लेकिन इसमें थोड़ी देरी हुई।
विज्ञापन
सीएम योगी रमाबाई अंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के बाद शाम 5.35 मिनट पर हेलीकाप्टर से मुरादाबाद की मूढ़ापांडे हवाईपट्टी पर आएंगे। यहां पांच मिनट रुकने के बाद राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज भाजपाइयों को बूथ प्रबंधन के टिप्स देंगे। इस दौरान बूथ अध्यक्षों से सीधे संवाद के साथ ही बूथों पर कितना काम हुआ, इसकी जानकारी भी लेंगे। पश्चिमी क्षेत्र के इस बूथ सम्मेलन में करीब 25 हजार भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गजरौला पहुंचेंगे।
गजरौला के रमाबाई राजकीय डिग्री कालेज में ‘बूथ जीता यूपी जीता’ नारे के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आज आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष, पश्चिमी क्षेत्र के सभी जिला और महानगर के भाजपा व उसके मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इस सम्मेलन में अमित शाह भाजपाइयों को बूथ प्रबंधन के टिप्स देने के साथ ही 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह बूथ जीतने का आह्वान करेंगे। क्योंकि भाजपा की रणनीति प्रत्येक बूथ पर अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की है।
पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि चुनाव अधिसूचना से पूर्व भाजपा अपने संगठन को पूरी तरह चुनावी मोड़ में लाने में जुटी हुई है। इसी के तहत तमाम सम्मेलनों के साथ अब राष्ट्रीय नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने जा रहे हैं। शनिवार को अमित शाह पश्चिमी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।