फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ambedkar Sangh officials took oath to protect the Constitution.

Moradabad News: आंबेडकर संघ के पदाधिकारियों ने संविधान की रक्षा की ली शपथ

Thu, 27 Nov 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 27 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Sangh officials took oath to protect the Constitution.
फोटो 1 ठाकुरद्वारा नगर के अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस पर पुष्प अर्पित कर नमन करते कार्यकर्ता
बिलारी। नगर में तहसील के सामने स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में बुधवार सुबह अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ बिलारी की ओर से संविधान दिवस पर बैठक की गई।
विज्ञापन

जिसमें वक्ताओं ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान की रक्षा कर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा था। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने अनेक देशों का भ्रमण कर वहां के संविधानों का अध्ययन किया। बाद में यहां का संविधान तैयार करने में दो वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे। वक्ताओं ने डा. आंबेडकर के जीवन दर्शन और योगदान को सराहते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने और भारतीय संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता डा. कुंवर सिंह और संचालन के के नवल ने किया। मौके पर राम खिलाड़ी सिंह, राजेंद्र सिंह, हरिशंकर सिंह, डॉ. चरण सिंह, निहाल सिंह, सूरज सिंह, हरवीर सिंह, उमेश कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह आदि ने विचार रखे।


----------------


स्योंडारा और अमरपुरकाशी कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस
बिलारी। क्षेत्र के स्योंडारा गांव स्थित आरपीवीएम इंटर कॉलेज और अमरपुरकाशी गांव स्थित कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह संविधान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों द्वारा छात्रों को भारतीय संविधान के बारे में बताया गया और संविधान की रक्षा की शपथ भी दिलाई गई। आरपीवीएम इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा और संचालन सुदेश कुमार ने किया। शिक्षक दीपक कुमार शर्मा के संयोजन में छात्रों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने की। मौके पर अजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गोपाल मौर्य, अखिलेश पचौरी, आदित्य कुमार, विष्णु देव, उदयपाल, विनोद कुमार और जयसिंह आदि शिक्षकों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed