फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amazing feat of Guddi ke Lal Abhishek, again secured place in state merit list

Moradabad News: गुदड़ी के लाल अभिषेक का कमाल, प्रदेश की मेरिट में फिर बनाई जगह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Amazing feat of Guddi ke Lal Abhishek, again secured place in state merit list
मुरादाबाद। हौसले बुलंद हों तो मुश्किल हालात भी रास्ता नहीं रोक पाते। इसे सच कर दिखाया है मुरादाबाद के गांव भैंसली जमालपुर के मेधावी छात्र अभिषेक ने। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बीच पढ़ाई कर रहे इस होनहार छात्र ने लगातार दूसरी बार प्रदेश की मेरिट में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है।
विज्ञापन

कांठ के कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक ने वर्ष 2024 में हाईस्कूल परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में सातवां और जिले में पहला स्थान पाया था। अब इंटरमीडिएट परीक्षा में भी उन्होंने इतिहास दोहराते हुए 500 में से 480 अंक (96 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश मेरिट में सातवां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

अभिषेक की यह सफलता इसलिए और खास हो जाती है क्योंकि उन्होंने यह मुकाम बेहद कठिन परिस्थितियों में हासिल किया है। कांठ तहसील से करीब 10 किलोमीटर दूर अपने गांव से वह रोज साइकिल से स्कूल जाते थे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। पिता ऋषिपाल सिंह मजदूरी कर किसी तरह चार बेटों की पढ़ाई और परिवार का खर्च संभाल रहे हैं, जबकि मां सीमा देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की सफलता पर पिता ऋषिपाल सिंह भावुक हो उठते हैं। उनका कहना है कि भरोसा है कि एक दिन वह बड़ा अधिकारी बनकर परिवार और जिले का नाम रोशन करेगा। अभिषेक ने अपने शानदार प्रदर्शन में गणित में 100, भौतिक विज्ञान में 99, रसायन विज्ञान में 97, हिंदी में 99 और अंग्रेजी में 86 अंक प्राप्त किए हैं।

सोशल मीडिया से बनाई दूरी
उन्होंने स्कूल के अलावा रोजाना चार से पांच घंटे नियमित पढ़ाई की। खास बात यह है कि उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखा और अपना पूरा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर केंद्रित किया। अभिषेक डॉ. भीमराव आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं और आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि मेहनत और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed