फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amar Ujala Samrddhi Dialogue program held in Moradabad

अमर उजाला समृद्धि संवाद कार्यक्रम: ग्राहकों की पसंद-गुणवत्ता को बनाए रखें तो बाजार होगा गुलजार

Thu, 19 Sep 2019 08:40 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 19 Sep 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Samrddhi Dialogue program held in Moradabad
अमर उजाला की ओर से समृद्धि संवाद का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ओर से बुधवार को आयोजित समृद्धि संवाद में कारोबारियों-उद्यमियों ने बाजार के मौजूदा हालात पर मंथन किया। रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सराफा कारोबारियों ने कहा कि बाजार की स्थिति चुनौतीपूर्ण तो है, लेकिन गंभीर मंदी जैसी स्थितियां अभी नहीं हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आवश्यक यह है कि व्यापारी अपने दृष्टिकोण को बाजार के हिसाब से बदल लें। ग्राहकों की जरूरत को पहचानें और उसी के हिसाब से गुणवत्ता बनाए रखें। आनलाइन बाजार भी एक अवसर है। उसमें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच बनाई जा सकती है।
विज्ञापन


इस मौके पर विशेषज्ञ प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक अमित कंसल और हिंदू कॉलेज की अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर प्रियंशा सिंह ने मौजूदा समय में बाजार, बैंकिंग सिस्टम की खासियत बताते हुए सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराया। कारोबारियों ने कहा कि ग्राहकों के अंदर जागरूकता बढ़ गई है। ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता को बनाए रखा जाए तो ग्राहक खुद चलकर बाजार आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार चलता रहता है। मजबूत पक्ष यह है कि बाजार बहुत बड़ा है। हमारे पास काम करने के पूरे अवसर हैं। आवश्यकता बस दूसरों से अलग हटकर सोचने और उसके क्रियान्वित करने की है, ताकि ग्राहकों का भरोसा और संबंध बने रहे- अजय अरोरा, जय इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स।

रिटेल के क्षेत्र में ऑनलाइन व्यापार चुनौती बन रहा है। सोशल मीडिया पर झलक अच्छी मिल सकती है, लेकिन गुणवत्ता की गारंटी नहीं होती है। युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है। हालांकि अच्छी बात यह है कि वह एक बार ऑनलाइन धोखा खाने के बाद वापस दुकान पर ही लौटकर आते हैं। इसलिए उनकी सोच और भरोसे की कद्र करनी होगी- अजय नारंग, सेल्फ इमेज।

मौजूदा हालात में हमारे पास अपनी पहचान बनाने का मौका है। मंदी की नकारात्मकता के बजाय व्यापार पर ध्यान लगाना होगा। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हम जुड़ रहे हैं। फालतू खर्चों पर रोक लगाकर अपनी बचत कर रहे हैं। आम आदमी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। वह पहले की तरह खरीद रहा है- राजेश भारतीय, ग्रेस फर्नीचर।

मंदी एक विचार से ज्यादा कुछ नहीं है। ग्राहकों की पसंद को यदि हमने नहीं समझता तो वह अपना विकल्प तलाशने के लिए दूसरों के पास चले जाएंगे। हमें ग्राहक की जरूरत को समझना पड़ेगा। आनलाइन में डेली वीयर्स सामान मिल सकता है, लेकिन पार्टी के लिए वह स्टोर पर आते हैं।  कारोबार लंबी प्रक्रिया है। बदलाव को हमें खुशी से स्वीकार करना होगा। व्यापार के मूल्यांकन का एक अवसर है- सनत कोठीवाल, सिक्कीज।

युवाओं के पास चार स्थानों पर सामान को परखने का समय नहीं है। इसलिए वह ऑनलाइन खरीदारी करने लगे हैं। ऑनलाइन खरीदारी में उत्पाद की रेटिंग दिखाई देती है। उसके अनुरूप उसकी पसंद निर्भर करती है। हम ग्राहकों से उनकी पसंद पूछकर उसके अनुरूप सामान उपलब्ध करा रहे हैं। इसलिए कोई परेशानी नहीं हो रही है- आशीष सिंघल, आरके डिस्ट्रीब्यूटर

संगठित होकर काम करने का समय है। ज्यादा माल बनाने वाले ऑनलाइन सामान बेचकर बचत कर रहे हैं। कम सामान उत्पादित करने वाली कारोबारी सफल नहीं हो सकते हैं। इसलिए कारोबारियों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। एक साथ जुड़ेंगे तो जनता को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध करा पाएंगे- राहुल गुप्ता, लखनऊ चिकन स्टोर

बाजार में मंदी नहीं है। ऑनलाइन बाजार पर खरीदारी भी एक साल से कम हुई है। लोगों ने अपनी सोच निर्धारित कर ली है। ऑनलाइन कारोबार करने में चुनौती भी हैं। बड़ी कंपनियां 20 फीसदी बचत मांगती है। इसके अलावा पैकिंग और कोरियर का चार्ज भी अलग लगाती हैं। इस तरक के कारोबार में 60 फीसदी सामान लौटकर भी आता है- विकास बिंदल, बिंदल्स

कारोबार कभी आसान नहीं रहा है। बाजार बहुत बड़ा है। ग्राहकों की खरीद कम हो गई है। सरकारी योजनाओं से भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने अपना पैसा दूसरे स्थानों पर निवेश कर दिया है। रुपया बाजार में लौट नहीं रहा है। सरकार मदद करेगी तो कारोबार का भी विकास होगा- प्रदीप रस्तोगी, श्याम ज्वैलर्स

बड़े कारोबारियों के लिए चुनौतियां हैं। आने वाले दो साल मुश्किल भरे हैं। सामान खरीदने वाले, बेचने वाले और बनाने सभी सचेत हो गए हैं। लोगों के पास पैसा बहुत है, लेकिन वह बचत में भरोसा रखते हैं। हमें उत्पादों के सामान्य दाम निर्धारित कर गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा- सचिन रस्तोगी, नंदिनी कलेक्शन

बाजार में हमेशा से ही प्रतिस्पर्धा रही है। चुनौतियां सभी तरफ से हैं। जीएसडी कारोबारियों को भी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा अन्य कई तरह के भी खर्चे हैं। एक साल से बाजार में सुस्ती छाई हुई है। बड़े-बड़े लोग खरीदारी करने के बजाय बचत में भरोसा कर रहे हैं- अशोक छाबड़ा, श्री क्रिएशन

ऑनलाइन बाजार की भी अपनी समस्याएं हैं। यदि कोई सामान खराब निकल आता है तो वह आसानी से वापस नहीं हो पाता है, जबकि दुकानों पर कई-कई बार वापस कर सकते हैं। दुकानदारों के सामने चुनौती है कि यदि एक ग्राहक भी खराब सर्विस की वजह से टूट गया तो वह दस ग्राहकों को तोड़ लेगा। इसलिए प्रत्येक ग्राहक को खुश करना जिम्मेदारी है- अमित सिंह, आदिशी कलेक्शन

बाजार तेजी से बदल रहा है। हालांकि कुछ झटका लगा है, लेकिन कुछ समय में समय ठीक हो जाएगा। बदलाव के समय को ग्रहण करने में मुश्किल आती है। नई योजनाएं लागू हो रही हैं। यदि परेशानियां हैं तो सरकार समाधान निकालने के लिए प्रयासरत है। जैसे-जैसे पारदर्शी सिस्टम बनेगा, क्रियान्वयन के बाद सब अच्छा रहेगा। ग्राहक बाजार को नहीं बना सकते। कारोबारियों की भी उतनी ही भूमिका है। ग्राहकों की जरूरत का ऑनलाइन कंपनियां की ध्यान रखती हैं। कारोबारियों के पास अपनी पहचान बनाने के पूरे अवसर हैं- प्रियंशा सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, हिंदू कालेज

मंदी नहीं है। अभी त्योहारों की तैयारी चल रही है। इसकी वजह से बैंक में आम आदमी का भी लेनदेन कम हुआ है। कंप्यूटराइज्ड दौर है। इसके नुकसान भी हैं, लेकिन अवसर ज्यादा हैं। लोगों के पास भरपूर पैसा है। पहले एक-एक रुपये के बारे में पूछते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

बाजार ही नहीं बैंक भी ऑनलाइन तरीकों को अपना रही हैं। 59 मिनट्स, एमएसएमई आदि योजनाएं भी कारोबारियों के लिए हैं। इसके अलावा बीमा और पेंशन योजनाएं हैं। नुकसान तब होता है, जब बाजार के हालात को समझे बिना उत्पाद बनाते जाते हैं। इससे बिक्रीदर कम हो जाती है- अमित कंसल, जीएम, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed