फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Always work in the interest of farmers: Surendra

हमेशा किसानों के हित में ही कार्य करें : सुरेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Always work in the interest of farmers: Surendra
कांठ। सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ की वार्षिक साधारण सभा में अधिकारियों ने किसानों की गन्ना समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही गन्ना बोआई के लिए गन्ने का बीज अच्छी प्रजाति का ही इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति के परिसर में हुई वार्षिक साधारण सभा में सभापति कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई ने कहा कि समिति में हमेशा किसानों के हित में ही कार्य करें। यहां तक आने वाले किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल कागजों में प्रस्ताव लिखने से काम नहीं चलेगा, प्रस्तावों पर अमल भी होना चाहिए। उन्होंने बकाया अंशदान का भुगतान कराने के निर्देश भी संबंधितों को दिए। सभा में बजट प्रस्ताव, फार्म मशीनरी बैंक के अन्तर्गत मिनी केन हार्वेस्टर और कृषि ड्रोन खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

उपसभापति संजय कुमार, डायरेक्टर गौरव कुमार और उधम सिंह ने डेलीगेट्स का ग्रुप बनाकर विकास कार्यों की गतिविधियों की जानकारी देने का सुझाव दिया। वहीं खाद गोदामों पर गोदाम प्रभारियों को निर्धारित दिवस पर उपस्थित रहकर खाद, उर्वरक एवं कीटनाशक वितरण करने और गोदामों पर उपलब्ध स्टाॅक की सूचना ग्रुप भी माध्यम से देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्योहारा चीनी मिल, दीवान चीनी मिल अगवानपुर और त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल के अधिकारियों ने गन्ना बीज की उपलब्धता, खाद, उर्वरक और कृषि यंत्रों पर देय अनुदान की जानकारी दी। अध्यक्षता सभापति कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई और संचालन गन्ना समिति सचिव खेत सिंह ने लिया। मौके पर डायरेक्टर, चीनी मिल अधिकारी, किसान और डेलीगेट रहे।
..फोटो सं. 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed