फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Altercation involving checking staff on the Punjab Mail... TTE takes passenger to the police station following a dispute.

Moradabad News: पंजाब मेल में चेकिंग स्टाफ की खींचतानव...आपसी विवाद में यात्री को थाने तक ले गए टीटीई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Altercation involving checking staff on the Punjab Mail... TTE takes passenger to the police station following a dispute.
मुरादाबाद। पंजाब मेल एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान रुपये लेने के आरोप के बाद टीटीई और सीआईटी (इंचार्ज) के बीच विवाद का मामला सामने आया है। ट्रेन संख्या (13006) में ड्यूटी कर रहे टीटीई सुरेंद्र सिंह ने सीआईटी भावेश शर्मा और एसीएम हरि सिंह मीना समेत संबंधित स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीनियर डीसीएम से शिकायत की है। आरोप है कि यात्री से उनके खिलाफ फर्जी शिकायत लिखवाने का दबाव बनाया गया और मामला बढ़ने पर उन्हें मुरादाबाद जीआरपी थाने तक ले जाया गया।
विज्ञापन




सुरेंद्र सिंह ने 18 सितंबर को दी शिकायत में बताया कि वह अमृतसर से मुरादाबाद आ रही पंजाब मेल में ड्यूटी पर थे। कोच एचए-1, ए-1, ए-2 और बी-5 की जिम्मेदारी उनके पास थी। बी-5 की सीट संख्या 15 खाली थी, जिस पर यात्री रवि कुमार का जालंधर से मुरादाबाद तक का ई-टिकट बनाया गया था। यात्री को सीट भी दे दी गई थी। शिकायत के मुताबिक चेकिंग के दौरान सीआईटी भावेश शर्मा और सीटीटीसी रजनीश ने टिकट और सीट की जांच की। टिकट सही पाए जाने के बावजूद भावेश शर्मा ने यात्री को सीट से उठवा दिया। इसके बाद यात्री से पूछताछ कर यह लिखवाने का प्रयास किया गया कि उसने टीटीई को कितने रुपये दिए हैं। सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि इस तरह उनके खिलाफ यात्री से फर्जी शिकायत लिखवाई गई और उन पर दबाव बनाया गया। इस बात को लेकर चलती ट्रेन में दोनों के बीच खूब बहस हुई, जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

टीटीई ने आरोप लगाया कि बाद में उन्हें मुरादाबाद लाकर जीआरपी थाने ले जाया गया और 32 घंटे तक ड्यूटी से अलग रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। दूसरी शिकायत में सुरेंद्र सिंह ने भावेश शर्मा और एसीएम हरि सिंह मीना पर मामला रफा-दफा करने के लिए 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि शुक्रवार शाम को मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed