फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allotment of houses of 15 people including SP MLA, former minister canceled

Moradabad News: सपा विधायक, पूर्व मंत्री सहित 15 लोगों के आवासों का आवंटन निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Allotment of houses of 15 people including SP MLA, former minister canceled
मुरादाबाद। सपा विधायक समरपाल सिंह, पूर्व मंत्री रामेश्वर दयाल शर्मा, स्व. इंद्रमोहिनी सहित 15 लोगों के आवासों का आवंटन नगर निगम ने जांच के बाद नियम विरुद्ध माना है। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ने आवंटन निरस्त करते हुए 15 दिन के अंदर आवासों को खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की संयुक्त आयुक्त निशा मिश्रा ने अमरोहा जिले की नाैगांवा विधानसभा सीट से सपा विधायक समरपाल सिंह को नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि विधायक को कंपनी बाग स्थित भवन संख्या-एक 16 अगस्त 1994 को किराए पर आवंटित किया गया था। इसमें किरायेदारी संबंधी अनुबंध का उल्लेख नहीं था।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों का आवंटन किसी की दशा में 15 वर्ष से अधिक नहीं किया जा सकता है। इसी कारण विधायक को 15 दिन में नगर निगम आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार कंपनीबाग गांधी पार्क के निकट नगर निगम के आवासीय भवन संख्या दो को पूर्व मंत्री एवं एमएलसी इंद्रमोहिनी के नाम से 15 जून 1979 को तत्कालीन डीएम ने आवंटित किया था। इंद्रमोहिनी के निधन के बाद वर्तमान में विजय लक्ष्मी सक्सेना पत्नी एसपी सक्सेना अनाधिकृत रूप से यहां रह रही हैं। इस मामले में किराया हर पांच वर्ष में 12.5 प्रतिशत बढ़ाया जाना चाहिए था। संयुक्त आयुक्त ने विजय लक्ष्मी को भवन तत्काल खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटघर चुंगी के निकट नगर निगम के भवन संख्या एक तत्कालीन मंत्री रामेश्वर दयाल शर्मा के नाम पर 27 सितंबर 1974 को 50 रुपये महीने किराये पर आवंटित किया गया था। इस मामले में पांच वर्ष में 12.5 प्रतिशत किराया नहीं बढ़ाया गया। इस आवंटन को नगर निगम ने नियम विरुद्ध मानते हुए उसे निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed