फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allegation of withholding the lecturer's post by reporting zero student enrollment.

Moradabad News: छात्र संख्या शून्य दिखाकर प्रवक्ता का पद रोकने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Allegation of withholding the lecturer's post by reporting zero student enrollment.
ठाकुरद्वारा। गोपीवाला स्थित जनता इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता प्रीतम सिंह ने उनके विषय में वित्तविहीन इंटर की छात्र संख्या शून्य दिखाकर अपने पद पर रोक का आरोप लगाया है। उनके द्वारा शनिवार को समाधान दिवस में इसकी शिकायत की गई। इस पर एसडीएम ने डीआईओएस को जांच दी है।
विज्ञापन

शिक्षक का कहना है कि उनकी शिकायत पर संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) ने विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और डीआईओएस को नोटिस जारी किया है। शिकायत में उन्होंने डीआईओएस पर शिकायत का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण न करने का भी आरोप लगाया है। इस पर जेडी ने संबंधितों को छह अक्तूबर को अपने कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन

---------------
उत्तराखंड से आ रहे पांच डंपर सीज
ठाकुरद्वारा। खनन में लगे डंपरों द्वारा नियमों के उल्लंघन में रविवार को पांच डंपर सीज कर दिए गए। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव के साथ उत्तराखंड से आने वाले डंपरों की चेकिंग की। इस दौरान ओवरलोडिंग समेत कुछ अन्य नियमों की अनदेखी में पांच डंपर सीज कर मंडी समिति परिसर में खड़े कराए गए हैं। एक दिन पूर्व भी इसी तरह की जांच में कुछ डंपर सीज किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
जमीन के विवाद में बंदूक तानने का आरोप
ठाकुरद्वारा। गांव फरीदनगर निवासी इरशाद, मोहम्मद फुरकान, इरफान ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में कुछ लोगों पर बंदूक तानकर धमकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे रविवार सुबह नौ बजे अपनी भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी गांव के कुछ प्रभावशाली लोग आ गए और अपनी बंदूक और अन्य असलहे तान दिए। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed