{"_id":"5fc7f9358ebc3e9bc7345b7d","slug":"allahabad-based-doctor-died-in-moradabad-city-news-mbd371363948","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की मौत, कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की मौत, कमरे में मिला शव
बुधवार को मुरादाबाद के बुद्िध विहार में मिला इलाहाबाद निवासी डा. गौरव का शव।
- फोटो : CITY
Link Copied
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित होली चौक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक डाक्टर की मौत हो गई। बुधवार दोपहर डाक्टर का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
डा. गौरव शर्मा (30) मूलरूप से इलाहाबाद के दारागंज कुलवरिया रोड इंदिरा कालोनी के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार अलीगढ़ में रहता है। वह यहां किराए के मकान में रहते हैं। डा. गौरव शर्मा ने बुद्धि विहार के होली चौक पर बुआदाती के नाम से होम्योपैथिक क्लीनिक चलाते थे। बुधवार सुबह जब वह क्लीनिक पर नहीं मिले तो मरीज उनके घर पहुंच गए। गृहस्वामी के परिजन जानकारी लेने उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि डा. गौरव शर्मा मृत अवस्था में बेड पर पड़े थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि डा. गौरव के परिजन वर्तमान में अलीगढ़ में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। डा. गौरव के कमरे का दरवाजा खुला था। जबकि रसोई में दवाइयों की गोलियां मिली हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मौके से नमूने भी लिए हैं। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।