फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   All private schools in the district will remain closed on Tuesday

Moradabad News: मंगलवार को बंद रहेंगे जिले के सभी निजी स्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
All private schools in the district will remain closed on Tuesday
मुरादाबाद। मुरादाबाद एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स के आह्वान पर जिले के सभी सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे। उन्होंने यह कदम आजमगढ़ में छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद उठाया है। उनके इस आह्वान में माध्यमिक शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

महासचिव नीरज कुमार गुप्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ प्राइवेट स्कूल्स एवं अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (यूपीएसए) द्वारा प्रदेशभर के निजी स्कूलों के लिए यह आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के चिल्ड्रंस गर्ल्स स्कूल में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराए बिना ही विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षक को गिरफ्तार कर लेने के विरोध में समस्त उत्तर प्रदेश के सीबीएसई, आईसीएसई एवं यूपी बोर्ड के स्कूल 8 अगस्त को बंद रखने का आह्वान किया गया है। विद्यालयों द्वारा यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन छात्रा के दुखद आत्महत्या प्रकरण की सही से जांच की मांग को लेकर किया गया है।
विज्ञापन

जांच के बाद यदि विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तब उनके खिलाफ अवश्य ही कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन बिना जांच किए दोनों की गिरफ्तारी कर लेना उचित नहीं है। हमारी सरकार से मांग है कि स्कूलों में विभिन्न घटनाओं या स्कूलों के वाहनों द्वारा किसी दुर्घटना के बाद आनन फानन में रिपोर्ट और बिना जांच गिरफ्तारी बेहद अफसोस जनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed