{"_id":"690123a07c061c07fe07aaab","slug":"all-india-kshatriya-mahasabha-giving-the-message-of-respect-service-and-culture-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-759942-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सम्मान, सेवा और संस्कृति का संदेश दे रही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सम्मान, सेवा और संस्कृति का संदेश दे रही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले 25 वर्षों से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मुरादाबाद में सम्मान, सेवा और संस्कृति से जुड़ने का संदेश दे रही है। प्रदेश मंत्री अशोक कुमार सिंह और जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की शुरुआत वर्ष 1897 में हुई थी। मुरादाबाद में भी लंबे समय तक सामाजिक कार्य किए गए। अब दोबारा से सक्रिय रूप से सन 2000 से महासभा की ओर से सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
मेधावियों का करते हैं सम्मान
अशोक कुमार सिंह के अनुसार हर वर्ष सभी बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के करीब 60 से 65 बच्चों को सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर करीब 82 बच्चों की फीस देने में मदद कर की जा रही है। इसके अलावा संगठन की ओर से अगले वर्ष से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए समाज के युवाओं को निशुल्क कोचिंग दिलवाने की भी योजना बनाई जा रही है।
युवतियों की शादी में करते हैं सहयोग
संगठन की ओर से हर साल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की चार से पांच युवतियों की शादी में मदद की जाती है। पदाधिकारियों का कहना है कि दहेज का सामान देने के अलावा भोजन व्यवस्था में सहयोग किया जाता है। सर्दियों में गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
आश्रम में बुजुर्गों की करते हैं सेवा
रंजीत सिंह ने बताया कि संगठन के सदस्यों के जन्मदिन आदि पर वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों की सेवा करते हैं। साथ में अपने बच्चों को भी लेकर जाते हैं, ताकि उनके अंदर सेवाभाव जागृत हो सके। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाता है।
धूमधाम से मनाते हैं महापुरुषों की जयंती
संगठन की ओर से हर साल महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाती है। इसके साथ ही गौतम बुद्ध जयंती (बुद्ध पूर्णिमा) और महावीर जयंती भी मनाई जाएगी।