फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   All four employees were burnt by aerial current

Moradabad News: 33 केवी लाइन के हवाई करंट से झुलसे थे चारों कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
All four employees were burnt by aerial current
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सिविल लाइंस क्षेत्र में अंडरग्राउंड तारों को चार्ज कर रहे लाइनमैनों को 33 केवी लाइन से हवाई करंट लगा था। इसके बाद चारों झटका खाकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसकी पुष्टि विद्युत निगम की शुरुआती जांच रिपोर्ट में हुई है। डीएम मानवेंद्र सिंह के आदेश पर मामले की सटीक जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन


फिलहाल झुलसे हुए तीन लाइनमैन सोनू, दीपक व जगराम टीएमयू में भर्ती हैं। जबकि एक लाइनमैन सोनू उर्फ ललित को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों की हालत से पहले बेहतर बताई जा रही है। विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर आरके बंसल का कहना है कि निजी कंपनी रिलायंस इलेक्ट्रिक वर्क्स उनके अंतगर्त कार्य रही है। इसलिए लाइनमैनों के इलाज का सारा खर्च कंपनी से वहन कराया जा रहा है। इसके अलावा चारों को मुआवजा दिलाने के लिए भी वार्ता चल रही है। ज्ञात हो कि स्मार्ट सिटी के तहत हाईटेंशन तारों को खंभों से हटाने व अंडरग्राउंड लाइनों को चालू करने का काम चल रहा है। इसके तहत दो लाइनमैन मिशन शक्ति चौक व दो लाइनमैन जिगर कॉलोनी कैंप चौकी के पास बुधवार को कार्य कर रहे थे। शाम सात बजे करीब अचानक उन्हें करंट लगा, जिसके बाद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। विद्युत निगम ने शुरुआती जांच में जेई गजपाल सिंह को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article