फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Aliya from Dulhepur triumphs in the 50m and 100m races.

Moradabad News: 50 और 100 मीटर दौड़ में दूल्हेपुर की आलिया ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Aliya from Dulhepur triumphs in the 50m and 100m races.
कांठ। ब्लॉक छजलैट के प्राथमिक विद्यालय संदलीपुर के परिसर में बुधवार को न्याय पंचायत कुचावली की संकुल स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने फीता काटकर और नोडल संकुल शिक्षक डॉ. परम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मार्च पास्ट कराया। प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय लदावली के वंश और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दूल्हेपुर की आलिया ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय लदावली के अमन एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दूल्हेपुर की आलिया ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय लदावली के आदर्श और बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानपुर की सोफिया ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय के यशु और बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय कुड़ामीरपुर की रूपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 400 और 600 मीटर दौड़ें, कबड्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। अंत में प्रतिभागियों को मेडल पहनाते हुए शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed