{"_id":"67144857d43fa0d9f50d2347","slug":"aligarh-won-the-match-in-football-championship-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-504248-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फुटबाल चैंपियनशिप में अलीगढ़ ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फुटबाल चैंपियनशिप में अलीगढ़ ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में यूपी डायरेक्टरेट इंटर ग्रुप फुटबाल चैंपियनशिप के मुकाबले शनिवार से शुरू हो गए। यूपी के 11 ग्रुप मुख्यालयों के कैडेट्स के बीच मैच होंगे। फुटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ वीसी प्रो. वीके जैन ने किया।
23 यूपी बटालियन एनसीसी के कर्नल गौरव गुप्ता ने बताया कि फुटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन अलीगढ़ व प्रयागराज और बरेली व गाजियाबाद की टीमों के बीच मुकाबले हुए। अलीगढ़ और प्रयागराज के बीच हुए मुकाबले में अलीगढ़ की टीम 4-1 से विजेता रही। अलीगढ़ की ओर से निखिल कुमार की कप्तानी में जयंत और आकाश ने दो-दो गोल किए। प्रयागराज के अनुराग सिंह ने एक गोल किया।
बरेली और गाजियाबाद के बीच हुआ मुकाबला बिना गोल ड्राॅ रहा। बरेली के कप्तान प्रियांशु गिहर और गाजियाबाद के कप्तान सत्यम तिवारी रहे। दोनों टीमों के गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और अंत में मैच ड्राॅ हो गया। इस दौरान जिला फुटबाल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मो. नासिर कमाल, माधुरी देवी, अनुभव सिंह, सानिया सलीम, प्रिंसिपल प्रो. मनु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
यह टीमें कर रहीं प्रतिभाग
यूपी डायरेक्टरेट इंटर ग्रुप फुटबाल चैंपियनशिप में प्रयागराज, अलीगढ़, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, लखनऊ, आगरा और वाराणसी- प्रथम/द्वितीय की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कर्नल आनंद शर्मा ने बताया कि इन टीमों को दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल 25 अक्तूबर और फाइनल 26 अक्तूबर को होगा।
-- -- -- -- -- --
गणतंत्र दिवस परेड के लिए होगा कैडेट्स का चयन
विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित एनसीसी कुंभ में पांच सौ एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। चैंपियनशिप के अलावा 26 अक्तूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए भी कैडेट्स का चयन होगा। एनसीसी महानिदेशालय नई दिल्ली की ओर से जनवरी 2025 में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए एनसीसी निदेशालय लखनऊ के कैडेट्स का भी चयन किया जाएगा।