फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Alert regarding Friday prayers, city divided into 10 zones and 43 sectors

Moradabad News: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, 10 जोन 43 सेक्टर में बांटा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Alert regarding Friday prayers, city divided into 10 zones and 43 sectors
मुरादाबाद। जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी होते ही पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी। शहर को दस जोन और 43 सेक्टर में बांटने के साथ ही पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ड्रोन से भी निगरानी करेगी। इस दौरान अगर किसी प्रदर्शन या हंगामा करने की कोशिश की तो उसकी तस्वीरें कैद हो जाएंगी।
विज्ञापन

24 नवंबर को संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। इसके बाद से संभल और आसपास के जनपदों में चौकसी बरती जा रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज है। जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शहर को 10 जोन और 43 सेक्टर में बांटा गया है। शहर में जामा मस्जिद, जीआईसी चौराहा, कांठ रोड गुलाब मस्जिद, अगवानपुर में सुरक्षा के विशेष इंतजार किए गए हैं। शुक्रवार को नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अफसरों ने फोर्स संग पैदल मार्च कर परखी शहर की सुरक्षा
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में मस्जिद के इमाम और उलमाओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने अपील की कि वह युवाओं को समझाएं कि वह किसी तरह का प्रदर्शन न करें। शांति से जुमे की नमाज अदा करें और अपने घर जाएं। सोशल मीडिया पर भी किसी तरह की आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने से बचें। इसके बाद उन्होंने फोर्स के साथ कोतवाली, मुगलपुरा, और गलशहीद क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान सीओ कोतवाली सुनीता दहिया और सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed