फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Alert in the state due to Moradabad cases, GST raids increased

Moradabad News: मुरादाबाद के मामलों से प्रदेश में अलर्ट, बढ़े जीएसटी के छापे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Alert in the state due to Moradabad cases, GST raids increased
मुरादाबाद। जिले में पकड़े गए स्क्रैप, लकड़ी व अन्य कारोबार में जीएसटी चोरी के बड़े मामले सामने आने के बाद प्रदेश भर में राज्यकर विभाग अलर्ट है। आसपास के जिलों समेत गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर आदि में जीएसटी के छापे बढ़े हैं। बाहर की टीमें स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर ब्योरा जुटा रही हैं। ऐसे फ्रॉड के मामलों के आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


उमरी में पकड़े गए एक ट्रक से शुरू हुई यह जांच अब प्रदेश में राज्यकर विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आई। पकड़े गए ट्रकों के फर्जी ई-वे बिलों की जांच से यह साफ हो गया था कि स्क्रैप कारोबार की आड़ में फर्जी फर्मों का नेटवर्क फल फूल रहा है। इन फर्मों के जरिए कई बड़े कारोबारी गुमनाम तरीके से टैक्स की चोरी कर रहे हैं। न केवल टर्नओवर बढ़ाकर टैक्स चोरी की गई बल्कि माल की आवाजाही भी कागजों में ही दिखाई गई। मुरादाबाद के मामलों के बाद लखनऊ, मेरठ और शाहजहांपुर पुलिस व राज्यकर की टीमों ने कार्रवाई की है। जांच में सामने आया है कि आठवीं और इंटर पास युवक करोड़ों रुपये के फर्जी जीएसटी कारोबार से जुड़े हैं। जांच पड़ताल में कई फर्जी कंपनियों के नाम खुले, जिनके जरिए टैक्स चोरी की गई। कुछ आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है लेकिन मुरादाबाद में पकड़ी गई जीएसटी चोरी के बाद कई बड़े मामले अन्य जनपदों में भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में राज्यकर के अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी चोरी प्रकरण को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य किया गया है। 989 करोड़ की चोरी पकड़ में आने के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed